

अरुणाचल – भारत में कभी फाइटर प्लेन तो कभी सेना का हेलिकॉप्टर कुछ न कुछ क्रेश होता रहता है इस बार भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया।हादसे के बाद पायलट की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यह हादसा अरुणाचल प्रदेश में हुआ। सेना के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने हादसे की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के जिस इलाके में हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना हुई, वह पहाड़ी इलाका है। ऐसे में घटनास्थल तक पहुंचने में जवानों की मशक्कत करनी पड़ रही है। हादसे के बारे में न्यूज एजेंसी से बात करते हुए डिफेंस गुवाहटी के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशन सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर के बेस से संपर्क टूट की जानकारी मिली थी। क्रेश के बाद पायलट के लिए सर्च ओपरेशन चलाया जा रहा है .
