Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

उत्तराखंड : राज्य में पिछले 24 घंटे में 45 नए कोरोना मरीज मिले,कुल सक्रीय मामलो की संख्या हुई 96

उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश के पांच जिलों में 45 नए लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। जिसके चलते राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 96 हो गई है। इनमे से सबसे अधिक 35 संक्रमित मरीज राज्य के देहरादून जिले में मिले हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 45 नए मामले सामने आए हैं।

इन 45 नए मामलो में से देहरादून जिले में 35, नैनीताल में छह, हरिद्वार में दो, पिथौरागढ़ और  ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमित मामलो के बढ़ने के कारण सक्रिय मामलों का ग्राफ भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा राज्य में कोरोना की रोकथाम के लिए सैंपल जांच बढ़ाने निर्देश जारी किये गए थे, लेकिन अभी तक एक औसत के अनुसार राज्य में प्रतिदिन 300 से 400 के बीच ही सैंपलों की जांच की जा पा रही है। कल मंगलवार को भी प्रदेश भर से जांच के लिए मात्र 322 सैंपल ही भेजे गए हैं । सरकार द्वारा संक्रमण से सुरक्षा कवच देने के लिए  राज्य में कोविड टीकाकरण बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं, लेकिन वर्तमान स्थति यह है की प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की कमी है। प्रदेश के कई जिलों में कोविशील्ड वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार से एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन की अतिरिक्त मांग करी गयी है। वहीँ दूसरी तरफ प्रदेश में लक्ष्य को देखते हुए शतप्रतिशत लोगों को कोविड की पहली डोज लग चुकी है, जबकि राज्य के 96 प्रतिशत को कोविड की दूसरी और 27 प्रतिशत लोगो को बूस्टर डोज अभी तक लग चुकी  है।

Related posts

PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा पर निशाना साधा, ‘कोई गलती न करें…’

Live Bharat Times

ऋषभ पंत के जन्मदिन पर उर्वशी रौतेला ने दे दिया ऐसा गिफ्ट

Live Bharat Times

पुलिसकर्मियों को छुट्टी : हर महीने पुलिसकर्मियों को दिया जायेगा एक दिन का रेस्ट… इस जिले में जारी हुआ निर्देश, जानिये किन्हें मिलेगी छुट्टी

Live Bharat Times