Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी पर वार

कांग्रेस ने बिहार के बांका जिले के मंदार पर्वत से गुरुवार को राज्य में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को इसकी विधिवत शुरुआत की। इस यात्रा में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा समेत तमाम बड़े दिग्गजों ने हिस्सा लिया। बिहार में भारत जोड़ो यात्रा 1200 किलोमीटर की है। मंदरा पर्वत से शुरू इस यात्रा के पहले दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद मौजूद रहे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि भाजपा बेरोजगारों को नौकरी नहीं दे रही है और देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “वे हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों में क्या किया है, यदि कांग्रेस 70 सालों में कुछ नहीं करती तो मोदीजी, आप देश के प्रधानमंत्री नहीं होते।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जम्हूरियत को बचाया, कांग्रेस ने संविधान को बचाया। सब कुछ कांग्रेस ने किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाया।
खड़गे ने सवाल किया, “एम्स, आईआईटी, इतने सारे इंजीनियरिंग कॉलेज किसके हैं? सब इस देश के हैं और इनका निर्माण कांग्रेस की सरकारों ने करवाया।”
उन्होंने कहा, “आज देश में जो कुछ भी दिख रहा है, सब कांग्रेस की देन है ना कि भाजपा की। जिनको हमने इंजीनियर बनाया आपने उनको गुमराह किया है। एक-दूसरे के खिलाफ समाज को तोड़ना, धर्म के नाम पर लड़ाना, यही भाजपा का काम है।”

Related posts

IRCTC New Website: बिना कैप्चा करें फास्ट टिकट बुकिंग

Live Bharat Times

मोगा ट्रैफिक पुलिस ने नेस्ले बराड़ वेयरहाउस मोगा के कर्मचारियों किया जागरूक

Admin

यूपी कोरोना अपडेट: योगी सरकार का बड़ा आदेश- निजी कंपनियां कर्मचारी को दें 7 दिन की छुट्टी, अगर वह कोविड पॉज़िटिव है, तो वेतन भी नहीं काटा जाएगा।

Live Bharat Times