Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दमन भाजपा के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया

बैठक के प्रथम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नड़ा ने संगठन के कई पहलूओ पर सभी को मार्गदर्शन दिया अपने उद्बोधन में कहा की….2023 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हमें 9 प्रदेशों में चुनाव लड़ना है। उन्होंने कार्यकारिणी से आह्वान किया कि चुनाव के लिए कमर कस लें, हमें सभी 9 राज्यों में जीत दर्ज करनी है।देशभर के 100 लोकसभा क्षेत्रों में 72 हजार बूथ चिह्नित किए गए थे जहां भाजपा कमजोर थी और जहां हमें पहुंचना था लेकिन हम 1 लाख 30 हजार बूथों तक पहुंचे और पार्टी की नीतियों का प्रसार किया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में कई प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यकारिणी के दूसरे दिन केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा एक प्रस्ताव रखा गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड़ा का कार्यकाल जून २०२४ तक बढ़ाने को प्रस्तावित किया गया था। इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से बैठक में पारित किया गया था। भारतीय जनता पार्टी दानह एवं दमन दिव के प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टंडेल जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड़ा को बधाई देते हुए कहा की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बढ़ाये गए कार्यकाल का में हमारे पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओ की तरफ़ से हार्दिक स्वागत करता हु। मुजे दृढ़ विश्वास है की नड़ा की यशस्वी अध्यक्षता में भाजपा २०२४ का लोकसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतने वाली है।एवं ९ राज्यों के विधानसभा के चुनावो हम बहुत उत्तम परिणाम लानेवाले है।

Related posts

सर्दियों में निखरी त्वचा पाने के लिए घर पर ही मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करें

Live Bharat Times

मां तेजी बच्चन की डेथ एनिवर्सी पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द, कहा- ‘वो पल मेरे लिए दर्दनाक था…’

Admin

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: यूपी बोर्ड और प्री बोर्ड परीक्षा कब होगी? संभावित तिथि घोषित

Live Bharat Times