Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राजस्थान पेपर लीक मामला – नेपाल से कोचिंग चला रहा था गिरोह

RPSC पेपर लीक मामले में पुलिस के हाथ आये दिन नई जानकारियां लग रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर अधिगम कोचिंग की इमारत धराशाई कर दी गई हो लेकिन नकलची गिरोह के हौसले अभी भी बुलंद हैं। इन्हें न पुलिस और न ही सरकार कोई भी पस्त कर पा रही है। 25-25 हजार के ईनामी सुरेश ढाका और भूपेंद्र नेपाल से बैठकर ही अपनी कोचिंग का करोबार चला रहे हैं और पुलिस अभी  तक सुराग नहीं तलाश कर पा रही है। अधिगम कोचिंग सेंटर के छात्रों को अब दूसरी कोचिंग भेजे जाने के मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन संदेश में छात्रों को दूसरी कोचिंग का नाम बताया जा रहा है। छात्रो को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अभी तक बच्चों की फीस नहीं लौटाई गई है, अब सवाल छात्रो की फीस और उनकी कोचिंग कहा होगी ये बना हुआ है और सरकार के अगले कदम का इंतजार है .

Related posts

यूक्रेन को सैन्य सहायता भेजने के लिए जर्मनी पर दबाव बढ़ा।

Live Bharat Times

तेजस्वी यादव की बड़ी जीत, बिहार में अदुद्दीन ओवैसी के एआईएमआईएम के 5 से 4 विधायक राजद में शामिल

Live Bharat Times

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ऐश्वर्या की ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ ने 10 दिनों में कमाए 200 करोड़ रुपये, ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पछाड़ा

Admin