Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

लखनऊ : आज होगी यूपी कैबिनेट की बैठक, दर्जन भर मामलों पर होगा विचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज बुधवार शाम 4 बजे से यूपी कैबिनेट के बैठक होगी। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस बात की संभावना है की प्रदेश में बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती के लिए गठित होने वाले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को मंजूरी मिल जाए। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में सरकार के अलग अलग विभागों के लगभग एक दर्जन से अधिक मामलों पर विचार विमर्श होगा।

गौरतलब है की कल मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में अलग अलग शैक्षिक संस्थानों में चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए एकआयोग के रूप में ‘उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग’ के गठन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अधिकारीयों के इस सम्बन्ध में निर्देश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में संचालित बेसिक, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में योग्य शिक्षकों के चयन के लिए अलग-अलग प्राधिकारी, बोर्ड व आयोग गठित हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग और उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भी शिक्षकों के चयन किया जा रहा है। उच्च और माध्यमिक शिक्षा स्तर की अल्पसंख्यक संस्थाओं के लिए प्रबंध बोर्ड, तकनीकी संस्थाओं के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नेंस और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के माध्यम से चयन प्रक्रिया आयोजित की जाती है। व्यावहारिक सुधारों के क्रम में, भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए शिक्षक चयन के लिए एकीकृत आयोग का गठन किया जाना उचित होगा।

Related posts

नवरात्रे के पांचवे दिन होती है, मां स्कंदमाता की पूजा जाने इस दिन की विशेषता।

Live Bharat Times

हरिद्वार : सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी में आया श्रद्धालुओं का सैलाब

Admin

महाराष्ट्र: मायानगरी मुंबई की हवा हुई जहरीली! चौंकाने वाले है पिछले 5 साल में प्रदूषण से मरने वालों के आंकड़े

Admin