Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान, आखिरी बार किस टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की खबरों के बीच भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने प्रशंसकों को निराश करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सानिया ने अपने पेशेवर टेनिस करियर से संन्यास की घोषणा कर दी है। सानिया ने यह फैसला अपनी चोट को लेकर लिया है। सानिया ने कहा है कि वह अगले महीने दुबई टेनिस चैंपियनशिप में खेलेंगी।

आखिरी टूर्नामेंट

यह चैंपियनशिप सानिया के करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। दुबई टेनिस चैंपियनशिप 19 फरवरी से शुरू होगी। यह डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट होगा। सानिया इस टूर्नामेंट में आखिरी बार अपने प्रशंसकों के साथ खेलती नजर आएंगी।

सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी

36 साल की सानिया मिर्जा डबल्स में भी वर्ल्ड नंबर-1 रह चुकी हैं। बता दें कि सानिया ने पिछले साल ऐलान किया था कि वह 2022 के अंत में रिटायर हो जाएंगी। लेकिन चोट के कारण वह यूएस ओपन नहीं खेल सकीं। ऐसे में सानिया मिर्जा इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी। इसके बाद वह यूएई में चैंपियनशिप खेलकर टेनिस को अलविदा कह देंगे।

इस उपाधि से सन्मानित 

सानिया मिर्जा को अर्जुन पुरस्कार (2004), पद्म श्री पुरस्कार (2006), राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (2015) और पद्म भूषण पुरस्कार (2016) से भी सम्मानित किया जा चुका है। सानिया अब तक 6 बड़ी चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2016), विंबलडन (2015) और यूएस ओपन (2015) टाइटल्स जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में तीन ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009), फ्रेंच ओपन (2012) और यूएस ओपन (2014) टाइटल भी जीते हैं।

Related posts

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास : डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने; 88.44 मीटर थ्रो कर जीता गोल्ड

Live Bharat Times

अजय देवगन ने आयुष्मान को अपनी थ्रिलर में एक भूमिका की पेशकश की

Live Bharat Times

Benefits Of Cherry: चेरी में कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की तमाम परेशानियों को दूर कर सकते हैं.हैरान हो जाएंगे जानकर चेरी खाने के फायदे

Live Bharat Times