Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

सेंसेक्स 134 अंक की बढ़त के साथ 57788 के स्तर पर खुला

ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत आ रहे हैं। इसके पीछे घरेलू बाजार में भी आज तेजी देखने को मिली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 134.91 अंक की बढ़त के साथ 57788 के स्तर पर खुला। जबकि निफ्टी 17000 के ऊपर 37 अंक की बढ़त के साथ 17022 पर खुला है।

एशियाई बाजार की मजबूती से ऐसा हुआ है। कल अमेरिकी बाजारों में बैंक और एनर्जी शेयरों में तेजी रही। क्रूड की कीमतों में आज 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है।

प्री-मार्केट ओपनिंग
प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट रही है। सुबह करीब 9.02 बजे सेंसेक्स 15 अंकों की तेजी के साथ 57668 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा निफ्टी 20.60 अंकों की तेजी के साथ 17006 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

डॉलर में मजबूती
डॉलर मजबूत हो रहा है। सोमवार को जापानी येन के मुकाबले डॉलर 5 दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स करीब 0.087 फीसदी गिरकर 102.9 पर पहुंच गया था। पिछले गुरुवार को डॉलर इंडेक्स 101.91 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया था।

Related posts

शेयर बाजार में धुआंधार तेजी के 3 बड़े कारण

Live Bharat Times

TMKOC : दयाबेन को है गले का कैंसर ? जानिए दिशा वकानी के बारे में उनके भाई ने क्या कहा

Live Bharat Times

सीएम योगी आज सहारनपुर से निकाय चुनाव का बजाएंगे बिगुल

Live Bharat Times