Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेक

100 से ज्यादा वॉच फेस और एलेक्सा सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च हुई फास्टट्रैक की नई स्मार्टवॉच, कीमत 6,995 रुपये

फास्टट्रैक रिफ्लेक्स वोक्स की कीमत 6,995 रुपये पर निर्धारित की गई है. लेकिन यह 4,995 रुपये के इंट्रोडक्टरी ऑफर पर उपलब्ध है. स्मार्टवॉच को चार कलर ऑप्शन- कार्बन ब्लैक, ब्लेज़िंग ब्लू, शैम्पेन पिंक और फ्लेमिंग रेड में पेश किया गया है.
इंडियन फैशन एसेसरीज रिटेल ब्रांड फास्ट ट्रैक (Fastrack) ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फास्ट ट्रैक रिफ्लेक्स वोक्स (Reflex Vox) स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है. यह प्रोडक्ट के फास्टट्रैक रिफ्लेक्स (Fastrack Reflex) लाइनअप में पहली स्मार्टवॉच है. स्मार्टवॉच में 1.69 इंच की एचडी स्क्रीन, अमेज़ॅन एलेक्सा (Amazon Alexa) के लिए इनबिल्ट सपोर्ट, 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ, 100 से अधिक वॉच फेस और मल्टी-स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं. इनके अलावा, वियरेबल में हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, एक्टिविटी ट्रैकर और ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल (SpO2) मॉनिटर जैसे हैल्थ फीचर्स भी हैं.

कंपनी की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, वियरेबल फास्टट्रैक स्टोर्स, वर्ल्ड ऑफ टाइटन, ऑथराइज्ड टाइटन डीलर आउटलेट्स, शॉपर्स स्टॉप और लाइफस्टाइल रिटेल स्टोर्स पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा. फास्टट्रैक रिफ्लेक्स वोक्स, फास्टट्रैक वेबसाइट और अमेज़न (Amazon) के माध्यम से ऑनलाइन खरीद के लिए 29 जनवरी से उपलब्ध होगा. आधिकारिक वेबसाइट में वर्तमान में एक ‘Notify Me’ बटन है, जो आपको स्मार्टवॉच की उपलब्धता के बारे में अपडेट प्राप्त करने के मामले में रजिस्टर करने देता है.

Fastrack Reflex Vox की भारत में कीमत

फास्टट्रैक रिफ्लेक्स वोक्स की कीमत 6,995 रुपये पर निर्धारित की गई है. लेकिन यह 4,995 रुपये के इंट्रोडक्टरी ऑफर पर उपलब्ध है. स्मार्टवॉच को चार कलर ऑप्शन- कार्बन ब्लैक, ब्लेज़िंग ब्लू, शैम्पेन पिंक और फ्लेमिंग रेड में पेश किया गया है. ग्राहक अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए सॉफ्ट सिलिकॉन बैंड को भी इंटरचेंज कर सकते हैं.

फास्ट्रैक रिफ्लेक्स वोक्स के स्पेसिफिकेशंस

हालांकि Fastrack Reflex Vox स्मार्टवॉच के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन कंपनी ने कुछ खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है. स्मार्टवॉच एक रेक्टअंगुलर 1.69-इंच एचडी स्क्रीन को स्पोर्ट करती है, और इनबिल्ट अमेज़न एलेक्सा सपोर्ट करती है. स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा वॉच फेस और मल्टी-स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है.

स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, Sp02 मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, एक्टिविटी ट्रैकर, स्ट्रेस मॉनिटर और मेंस्ट्रुअल ट्रैकर दिया गया है. फास्टट्रैक रिफ्लेक्स वोक्स म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल, हाइड्रेशन अलर्ट और नोटिफिकेशन अलर्ट जैसी सुविधाओं के साथ आता है. कंपनी के अनुसार, स्मार्टवॉच 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है.

Related posts

चार महीने के लिए बीएसएनएल दे रही है मुफ्त ब्रॉडबैंड सेवा, ऐसे उठाएं लाभ

Live Bharat Times

WhatsApp पर दस्तावेज़ भेजते समय ये नंबर क्यों आते हैं? आप इनके माध्यम से बहुत कुछ जान सकते हैं

Live Bharat Times

Elon Musk का वचन ही है शासन! 20 कर्मचारियों ने पीठ पीछे की बुराई तो बोले- You’re Fired

Live Bharat Times

Leave a Comment