Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन पर खुद की उम्र बताकर कर दी गलती, बेटी श्वेता ने किया कुछ इस तरह कमेंट

अमिताभ बच्चन आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बिग बी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने गलत बता दी अपनी उम्र
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज में हुआ था। अमिताभ बच्चन का जन्मदिन हर साल उनके फैंस बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। हर साल उनके घर जलसा के बाहर फैंस का जमावड़ा लगता है. बिग बी ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर पोस्ट शेयर किया है लेकिन उन्होंने इसमें गलती कर दी।

बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। फोटो में अमिताभ बच्चन टहलते हुए कहीं जा रहे हैं। फोटो में वह ग्रे जैकेट, ट्राउजर और स्लिंग बैग लिए नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 80वें में चल रहा हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

बेटी श्वेता ने बताई सही उम्र
अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर उनकी बेटी श्वेता ने तुरंत कमेंट किया। उन्होंने अपनी सही उम्र बताते हुए पिता को लिखा- 79वां इसके साथ ही उन्होंने एक इमोजी पोस्ट किया।

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. भूमि पेडनेकर ने कमेंट किया- स्वैग..हैप्पी बर्थडे सर। जबकि रणवीर सिंह ने लिखा- गैंगस्टर। इस पोस्ट को 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

फैन्स को कहा शुक्रिया
अमिताभ बच्चन ने रविवार को एक ब्लॉग पोस्ट में अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। मैं अपने धड़कते दिल को महसूस करने में असमर्थ हूं। आप सभी को व्यक्तिगत जवाब देना मुश्किल है लेकिन मैं जानता हूं कि आप समझते हैं कि आपका अभिवादन मेरे लिए कितना मायने रखता है और यही मायने रखता है। मैं आपका और आपके प्यार का अनुसरण करने के गर्व के साथ चलता हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी इन दिनों क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 13 में नजर आ रहे हैं. शो में वह कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

बिग बी की फिल्मों की बात करें तो उन्हें आखिरी बार इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती के साथ फिल्म चेहरे में देखा गया था। उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अमिताभ बच्चन के पास कई फिल्में हैं। वह ब्रह्मास्त्र, झुंड और मीदे में नजर आने वाले हैं।

Related posts

वेब सीरीज ‘सीक्रेट गेम्स-3’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर अनुराग कश्यप ने दिया यह बयान

Admin

अभिनेत्री नीतू चंद्रा करने वाली थी आत्महत्या, सैलरीड वाइफ बनने का मिला था ऑफर

Live Bharat Times

सर्कस पर रोहित शेट्टी: यह विलियम शेक्सपियर की द कॉमेडी ऑफ एरर्स से अलग है।

Live Bharat Times

Leave a Comment