Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

क्रूज ड्रग्स मामले में आज लगातार दूसरे दिन भी अनन्या पांडे का सामना होगा एनसीबी के सवालों से

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में अभिनेत्री अनन्या पांडे से आज (22 अक्टूबर) फिर से पूछताछ की जाएगी। NCB ने अनन्या को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें NCB कार्यालय में बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है। जांच एजेंसी को आर्यन खान और उसके बीच व्हाट्सएप चैट मिली है। इसी चैट के आधार पर अनन्या से सवाल-जवाब करने होने हैं।

22 साल की अनन्या पांडे गुरुवार शाम 4 बजे NCB ऑफिस पहुंची और करीब दो घंटे बाद शाम 6.15 बजे निकल गईं। उनके साथ उनके पिता चंकी पांडे भी थे। इससे पहले सुबह NCB की एक टीम अनन्या के घर पहुंची थी। इसके बाद टीम शाहरुख खान के बंगले मन्नत पहुंची और उनके मैनेजर से आर्यन खान के बारे में जानकारी मांगी।

चंकी पांडे की बेटी अनन्या शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की करीबी दोस्त हैं। आर्यन खान से भी उनकी अच्छी दोस्ती है। NCB के हाथ जो चैट आई है उसमें आर्यन कथित तौर पर ड्रग्स की बात कर रहा है।

विशेष NDPS कोर्ट ने आर्यन खान और अन्य की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बुधवार को ही कोर्ट ने आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आर्यन खान के वकीलों ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है, जिस पर कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला किया है।

Related posts

भारत की हार के बाद लोगो को याद आए बुमराह और अर्शदीप

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश: ललितपुर पहुंची प्रियंका गांधी, मृतक किसान के परिवार से मिलीं, जानिए कैसे

Live Bharat Times

Brahmastra को लेकर चल रहे बॉयकॉट ट्रेंड के बीच बोलीं Alia Bhatt, ‘फिल्म रिलीज के लिए है अच्छा माहौल…’

Live Bharat Times

Leave a Comment