Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारतमनोरंजन

इस दिन रिलीज होगा जॉन अब्राहम का ‘सत्यमेव जयते 2’, पोस्टर में दिखा धांसू अंदाज

जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ अब 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘सत्यमेव जयते’ को मिली अपार सफलता को देख, मेकर्स अब दोगुना एक्शन, मनोरंजन और डायलॉग से भरपूर ‘सत्यमेव जयते 2’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर मेकर्स ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है. बहुचर्चित इस फिल्म की झलक देखने के लिए अब प्रशंसकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि निर्माताओं ने जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज के ठीक एक महीना पहले यानी 25 अक्तूबर को रिलीज़ किया जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी की एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, मिलाप मिलन झवेरी निर्देशित, जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार द्वारा अभिनीत, ‘सत्यमेव जयते 2’ में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. वैसे भी ‘सत्यमेव जयते 2’ के पोस्टर ने फैन्स के बीच थ्रिल पैदा कर दिया है. जॉन अब्राहम की शानदार बॉडी इस वीडियो में देखी जा सकती है. उन्होंने अपने दोनों हाथों से दो लोगों को उठा रखा है. उनके इस अंदाज को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

 

Related posts

दिल्ली: पूर्व एलजी अनिल बैजल ने दी थी शराब नीति को मंजूरी, उनकी भी जांच होनी चाहिए: AAP मंत्री

Live Bharat Times

करण जोहर का कॉफी विद करण का ट्रेलर हुआ रिलीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएंगे करण

Live Bharat Times

अमरेली के खंभा, सावरकुंडला व राजुला के ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश, सड़कों पर बह रहा पानी

Leave a Comment