Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनिया

जम्मू कश्मीर: अपनी नापाक साजिश को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे आतंकी, बांदीपोरा में सुरक्षाबलों पर फेंका ग्रेनेड, 5 घायल

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा से खबर सामने आई है कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया है. बांदीपोरा के सुंबल इलाके में ग्रेनेड विस्फोट में कम से कम पांच लोग घायल हो गए हैं।

भारतीय सुरक्षा बल


जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी नापाक साजिशों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. अब उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले से खबर सामने आई है कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया है. बांदीपोरा के सुंबल इलाके में ग्रेनेड विस्फोट में कम से कम पांच लोग घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि तथ्यों का पता लगाने के बाद दो लोगों को श्रीनगर शिफ्ट कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबल पुल इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसमें पांच नागरिक घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की ओर ग्रेनेड फेंका, लेकिन ग्रेनेड अपना निशाना चूक गया और सड़क किनारे ही फट गया. घटना में घायल हुए नागरिकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: रूसी युद्धपोत काला सागर में यूक्रेनी हमले का शिकार हुआ; पूरे यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी

Live Bharat Times

गर्मी की छुट्टी में विदेश जाने वालों के लिये खुशखबरी, सरकार दे सकती है रेग्युलर इंटरनेशनल फ्लाइट सेवा शुरू करने की इजाजत

Live Bharat Times

श्रीलंका संकट : मालदीव में गोतबया राजपक्षे, लंका में लगाया गया आपातकाल

Live Bharat Times

Leave a Comment