Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

T20 World Cup: पाकिस्तान से हार के बाद विराट कोहली के बयान से खफा हैं जडेजा, कही बड़ी बात

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम जीत की शुरुआत नहीं कर पाई। उन्हें अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया।
ICC T20 World Cup के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के अभियान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह अपना पहला मैच पाकिस्तान के हाथों हार गया था और यह पहली बार था जब भारत विश्व कप में पाकिस्तान से हार गया था। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ टिक नहीं पाई और 10 विकेट से हार गई। पहले शाहीन शाह अफरीदी ने भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ी, फिर बाबर और उनके सलामी जोड़ीदार मोहम्मद रिजवान ने भारतीय गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं लेने दिया।

मैच के बाद कोहली ने पाकिस्तान टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इस टीम ने उनकी टीम को एकतरफा तरीके से हराया. भारत के लिए इस मैच में विराट कोहली ने कुछ हद तक अच्छा प्रदर्शन किया। वह 57 रन की पारी खेलने में सफल रहे। कोई दूसरा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। मैच के बाद कोहली ने टीम इंडिया को लेकर ऐसी बात कह दी थी जो भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा को पसंद नहीं आ रही है. कोहली का बयान सुनकर अजय जडेजा निराश हैं।

इससे निराश
जडेजा ने क्रिकबज हिंदी पर बात करते हुए कहा, “मैंने उस दिन विराट कोहली का बयान सुना था। उन्होंने कहा था कि ‘जब हमने दो विकेट गंवाए थे, हम पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पीछे थे।’ मुझे उनकी बात अच्छी नहीं लगी। जब विराट कोहली जैसा बल्लेबाज खेल रहा होता है तो ऐसा नहीं हो सकता कि मैच खत्म हो गया हो। उसने दो गेंदें नहीं खेली थीं और वह ऐसा सोच रहा था। यह भारत की सोच के बारे में बताता है।”

न्यूजीलैंड पर जीत की जरूरत
भारत अपने पहले मैच में हार गया लेकिन अब दूसरे मैच में हार बर्दाश्त नहीं कर सकता। 31 अक्टूबर को अब टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होना है और इस मैच में भारत को किसी भी कीमत पर जीत हासिल करनी है। अगर टीम ऐसा नहीं करती है तो उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल होगा। वहीं नेट रेनरेट का मसला भी अटक सकता है। न्यूजीलैंड के बाद भारत को अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने हैं। इन सब में उसे जीत की दरकार होगी। वहीं न्यूजीलैंड को भी पाकिस्तान के हाथों हार मिली। आगे की राह भी उसके लिए आसान नहीं है और भारत से हारने से सेमीफाइनल में उसकी राह मुश्किल हो जाएगी।

Related posts

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में, शनिवार को फेकेंगे गोल्ड के लिए भाला

Live Bharat Times

Ashes 2021: सिडनी टेस्ट से पहले कोविड ने फिर मचाया कहर, अब मैच रेफरी डेविड बून बने कोरोना के शिकार

Live Bharat Times

BCCI ने टीम इंडिया के 25 खिलाड़ियों को दिया आदेश, IPL 2022 से पहले NCA में पेश होना होगा

Live Bharat Times

Leave a Comment