Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

गले की खराश और सूजन से पाएं छुटकारा, ये 4 हर्बल चाय चाय है फायदेमंद

 

सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग जुकाम और खांसी के अलावा गले में खराश (Throat infection) या सूजन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप इनसे निजात पाना चाहते हैं तो चाय सबसे बेस्ट तरीका होती है।

जी हाँ, ऐसे समय में हर्बल टी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। यह बॉडी को अंदर से हील रखने के अलावा गले की खराश को खत्म करने में कारगर होती है। आज हम आपको चार हर्बल टी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन कर आप गले की कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

काली चाय (Black tea)- चाय के शौकीन लोग कैफीन युक्त चाय के बजाय ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं। ऐसा होने से गले की खराश के अलावा उसमें हुई सूजन को कम किया जा सकता है। जी दरअसल ब्लैक टी को लंबे समय से सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है।

पुदीने की चाय (Peppermint tea)- पुदीने में कई ऐसे एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, यह सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी जरूरी होते हैं। ऐसे में गले की खराश से राहत पाने के लिए दिन में एक बार पेपरमिंट यानी पुदीने की चाय का सेवन करें।

कैमोमाइल टी (Chamomile tea)- इस चाय में एंटीऑक्सीडेंट के अलावा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं और ये गले की खराश को दूर करने में मददगार होते हैं। सर्दी के दौरान होने वाले सांस की समस्याओं से निजात पाने के लिए इसे पीना चाहिए।

मुलेठी की चाय ( mulethi tea)- गले से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मुलेठी बेहतरीन घरेलू उपचार है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज गले की खराश को खत्म करते हैं। मुलेठी की चाय ना पीना हो तो आप इसे पानी में डालकर गुनगुना करें तो इससे गरारे करें।

Related posts

रोजाना पिएं हरे धनिये का जूस, इससे मिलेंगे अनेक सेहतमंद फायदे

Live Bharat Times

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो यह नुस्खा आपके काम आएगा

Live Bharat Times

करेला खाने से कतराते हैं, तो ग्लोइंग स्किन के लिए करें करेले के फेस पैक का प्रयोग

Live Bharat Times

Leave a Comment