Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

Wind Chime: ऐसे विंड चाइम लगाने से घर में सुख समृद्धि बानी रहती है

Wind Chime Vastu Tips:

कई लोग अपने घर में विंड चाइम लगाते हैं। वास्तु अनुसार इसे बेहद ही खास माना जाता है। कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसकी मधुर ध्वनि से नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। जिससे घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहता है।

अधिकतर लोग विंड चाइम लाकर घर में कहीं भी टांग देते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र अनुसार ऐसा करना सही नहीं माना गया है। क्योंकि हर चीज की अपनी एक दिशा होती है। जानिए घर में विंड चाइम लगाने की कौन सी दिशा मानी गई है सबसे शुभ और क्या मिलता है इसे लगाने से लाभ।

विंड चाइम लगाने के फायदे: वास्तु अनुसार विंड चाइम लगाने से घर के लोगों की उन्नति होने लगती है। ये सोई हुई किस्मत जगाने का काम करतीहै। घर में एक खुशनुमा माहौल बनाए रखती है। घर परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बना रहता है। नौकरी, बिजनेस, शिक्षा हर क्षेत्र में व्यक्ति सफलता हासिल करता है। इसे घर में लगाने से आर्थिक गति बनी रहती है। इसकी हल्की और मधुर आवाज पैसों की कमी दूर करती है। वास्तु अनुसार विंड चाइम को दरवाजे और खिड़की पर लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

किस दिशा में लगाएं कौन सा विंड चाइम: विंड चाइम कई तरह की होती हैं जैसे- लकड़ी, धातु और लोहे की विंड चाइम। अगर आप धातु से बने विंड चाइम को घर में लगाना चाहते हैं तो इसे घर की पश्चिम और उत्तर दिशा में ही टांगे। लकड़ी से बने विंड चाइम को पूर्व, दक्षिण पूर्व और दक्षिण दिशा में लटकाएं। वहीं मिट्टी से बने विंड चाइम को घर की दक्षिण पश्चिम दिशा, उत्तर-पूर्व दिशा और मध्य दिशा में लगाएं। अगर आप इसे गलत जगह पर लगा देते हैं तो इससे घर में अशांति का माहौल बना रहता है।

विंड चाइम खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें: जब भी विंड चाइम खरीद रहे हैं तो उसमें कितनी रॉड है इस बात पर जरूर ध्यान दें। साथ ही ये भी देखें कि विंड चाइम अच्छी धातु से बना हो और कहीं से भी टूटा हुआ न हो। अगर घर के अंदर खिड़की पर विंड चाइम लगाना चाहते हैं तो ये ज्यादा बड़ी न लें। वहीं अगर किसी खुली जगह पर विंड चाइम लगाना चाहते हैं तो ये ज्यादा छोटी न खरीदें। वास्तु अनुसार विंड चाइम 6, 7, 8 और 9 रॉड वाली खरीदें। 7 और 8 रॉड वाली विंड चाइम लगाने से सौभाग्य बढ़ता है।

इन जगहों पर न लगाएं विंड चाइम: ध्यान रखें कि कभी भी विंड चाइम रसोई या पूजा घर में नहीं लगाना चाहिए। विंड चाइम को ऐसी जगह पर लगाना ही बेहतर होता है जहां से हवा का प्रवेश घर में होता रहता है जैसे मुख्य द्वार के आसपास। विंड चाइम को हमेशा ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहां कोई भी व्यक्ति इसके नीचे से न गुजर सके।

बेडरूम में विंड चाइम लगाते समय इस बात का रखें ध्यान: अगर आप बेडरूम की खिड़की पर विंड चाइम लगाना चाहते हैं तो यहां 9 रॉड वाला ही विंड चाइम लगाएं। माना जाता है ऐसा करने से पति पत्नी के रिश्ते में मजबूत बनी रहती है।

Related posts

नवरात्रि व्रत के दौरान इन चीजों के सेवन से रखे खुद को एनर्जेटिक

Live Bharat Times

बसंत पंचमी 2022: बसंत पंचमी से जुड़ी वो बातें जो हम सभी को पता होनी चाहिए

Live Bharat Times

जानिए इसे किसे पहनना चाहिए और इससे क्या लाभ होते हैं

Live Bharat Times

Leave a Comment