Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नस

2022 Maruti Suzuki Baleno:इस कार को कंपनी नए फ्रंट लुक के साथ करेगी लॉन्च

 

देश की सबसे बड़़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इस साल फरवरी में नई मारुति सुजुकी लॉन्च करेगी। कार के नए मॉडल में वर्तमान मॉडल की अपेक्षा कई नए अपग्रेड देखने को मिलेंगे।

बदलेगा फ्रंट लुक

इस कार के कंपनी नए फ्रंट लुक के साथ लॉन्च करेगी। इसके अलावा इस कार में 7 एयबैग्स भी सेफ्टी के लिए दिए जाएंगे। कार में पहले से मजबूत स्टील बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा यह कार वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से भी लैस होगी। साल 2015 में मारुति बलेनो की इंडियन मार्केट में एंट्री हुई थी और उसके बाद एक बार इसका फेसलिफ्ट वर्जन आया था। अब फिर से मारुति की इस बेस्ट सेलिंग कार को अपडेट किया जा रहा है, जिसमें काफी सारे कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और मौजूदा समय के लिए जरूरी फीचर्स भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को 2022 मारुति बलेनो में नई और चौड़ी ग्रिल के साथ ही बेहतर हेडलैंप देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही नया फ्रंट बंपर, एलईडी सिग्नेचर के साथ नए स्प्लिट टेललाइट्स, डुअल टोन अलॉय व्हील्ज और बेहतर रियर बंपर भी इस प्रीमियम हैचबैक की शोभा बढ़ाएंगे।अपकमिंग मारुति बलेनो फेसलिफ्ट के इंटीरियर में काफी कुछ नया दिखेगा,

जिसमें नए डैशबोर्ड के साथ ही नए एसी कंट्रोल पैनल, नए एसी वेंट्स, मौजूदा मॉडल से बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही कई नए स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं इंजन और पावर की बात करें इसमें कुछ खास मैकेनिकट बदलाव देखने को कम ही मिल सकते हैं और इसमें 1.2 लीटर का 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन 88 बीएचपी की पावर और 115 एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसे 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ फिर से पेश किया जा सकता है। आने वाले समय में इसकी सभी डिटेल्स सामने आ जाएंगी और बलेनो फेसलिफ्ट को अगले साल फरवरी-मार्च के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Related posts

रिटायरमेंट फंड में निवेश करते वक्त इन बातों का दें खास ध्यान! नहीं होगी पैसों की कमी, जानिए उपाय

Live Bharat Times

1 मार्च से बढ़ी इन चीजों के दाम, घर के बजट पर दिखेगा असर

Live Bharat Times

Oppo Reno 16 Launch: 2 जुलाई को भारत में मचेगा धमाल

Live Bharat Times

Leave a Comment