Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेक

Instagram के इस खास फीचर की टेस्टिंग भारत में हुई शुरु

 

सोशियल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम (Instagram) ने कुछ समय पहले अपने खास पेड सब्सक्रिप्शन फीचर को अमेरिका में पेश किया था। अब इस फीचर की टेस्टिंग भारत में शुरू हो गई है। यूजर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदनी होगी। इससे क्रिएटर्स की भी अच्छी कमाई होगी। फिलहाल, ये जानकारी नहीं मिली है कि सब्सक्रिप्शन फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा।

इंस्टाग्राम के अनुसार, यूजर्स स्पेशल कंटेंट में लाइव वीडियो देख सकेंगे। जिन यूजर्स ने सब्सक्रिप्शन ली होगी, उनकी आईडी पर पर्पल कलर का बैगेज दिखाई देगा।

इतनी होगी सब्सक्रिप्शन पैक की कीमत :
@salman_memon_7 नाम के यूजर ने इस फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मासिक सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को 89 रुपये, 440 रुपये और 890 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

मिलेगा अलग से टैब :
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम में सब्सक्रिप्शन के लिए अलग से टैब दिया जाएगा। इसमें यूजर्स को एक्टिव और एक्सपायर्ड मेंबरशिप की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा क्रिएटर्स अपने नाम को बदलने के साथ-साथ सब्सक्रिप्शन चार्ज को अपने हिसाब से तय कर सकेंगे।

पिछले साल ये शानदार फीचर हुआ लॉन्च
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम ने पिछले साल लाइव रूम नामक फीचर पेश किया था। इसकी खूबी है कि यूजर्स लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक साथ चार लोगों को जोड़ सकेंगे। इससे पहले केवल दो यूजर्स को लाइव स्ट्रीमिंग में जोड़ा जा सकता था। इंस्टाग्राम का मानना है कि ये फीचर यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी है और इसके जरिए लाइव टॉक शो, लाइव शॉपिंग जैसे कार्यक्रमों को आयोजित किया जा सकेगा।

Related posts

भारत में जल्द दस्तक देगा Vivo Y21T, इसमें मिलेगा 50MP कैमरा

Live Bharat Times

ईवी कंपनी का बड़ा कदम: प्योर ईवी ने लाया 2000 ई-स्कूटर, इसमें कंपनी के ई-ट्रांस और ई-प्लूटो 7जी मॉडल शामिल हैं

Live Bharat Times

Samsung Galaxy M33 5G फोन लॉन्च: इसमें मिलेगी 6000mAh की दमदार बैटरी, फोटोग्राफी के लिए 50MP का कैमरा; कीमत 18999 रुपये से शुरू

Live Bharat Times

Leave a Comment