Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारतराज्य

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित श्रिया लोहिया को बधाई दी

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिला के सुन्दरनगर के महादेव क्षेत्र की 13 वर्षीय श्रिया लोहिया को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी है। उन्हें खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से ब्लाॅक चेन तकनीक का उपयोग करते हुए यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया और पुरस्कार की राशि विजेता के बैंक खाते में प्रेषित की गई है। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की राशि और प्रमाण पत्र दिया गया।
श्रिया एक व्यवसायिक युवा कार्टिंग धावक हैं और राष्ट्रीय कार्टिंग चंैपियनशिप सहित विदेशों में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं।

Related posts

टाटा 407 दो गाड़ी में बने अलग कंटेनर में छिपा कर रखे गए सौ किलोग्राम और 12 हजार आठ सौ रुपये के नशीले पदार्थ बरामद

Admin

अवैध खनन को रोकने गए तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह के ऊपर खनन माफिया ने डंपर चढ़ा दिया

Live Bharat Times

झारखंड रोपवे रेस्क्यू ऑपरेशन लाइव: 2500 फीट पर फंसे 14 में से 10 लोगों को बचाया गया; अब एक ही ट्रॉली में बचे हैं लोग

Live Bharat Times

Leave a Comment