Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

चेहरे और बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

ग्लोइंग त्वचा और सुन्दर बाल पाने के लिए लड़कियां लाखों जतन करती हैं। हालाँकि इनके लिए घरेलू उपचार सबसे अच्छा और सबसे किफायती तरीका रहा है। आप कई घरेलू नुस्खों से अपने चेहरे से लेकर बालों तक को बेहतरीन बना सकती हैं। वैसे हल्दी और नारियल के अलावा चावल का पानी त्वचा और बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल चावल (Rice) और चावल का पानी त्वचा पर निखार लाने, ग्लोइंग स्किन और उम्र बढ़ने के संकतों को रोकने में मदद करता है। अब आज हम आपको बताते हैं कैसे बनाना है चावल का पानी और कैसे करना है इस्तेमाल?

 

 

 

चावल का पानी कैसे बनाते हैं- इसे बनाने के लिए 1 कप चावल (चावल/सफेद/भूरा/लाल/बासमती आदि किसी भी प्रकार के) लें। अब इसे 30 मिनट के लिए पानी में भिगोएं फिर इस पानी का इस्तेमाल करें। वहीं चावल का पानी बनाने का दूसरा तरीका है चावल पकाना। पके हुए चावल के बचे हुए पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल चावल का पानी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
चावल के पानी का ऐसे करें इस्तेमाल- इसे एक फेस टोनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जी दरअसल चावल के पानी को एलोवेरा जेल में मिलाने से सनबर्न को ठीक करने और टैनिंग को कम करने में मदद मिल सकती है। यह आपको धूप और एंटी-एजिंग से बचाएगा।
फेस मास्क के रूप में करें इस्तेमाल- आप इसे फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको एक ग्लोइंग स्किन प्रदान करेगा और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करेगा।
आइस-क्यूब ट्रीटमेंट- आप चावल के पानी को आइस-क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीज कर सकते हैं। वहीं कुछ घंटों के बाद आप बर्फ को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। ये आपको मुंहासों, त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने और आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।
बालों की देखभाल – आप बालों के लिए चावल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी दरअसल यह फ्रिजी बालों का इलाज करने में मदद करता है। इसके अलावा बालों को चमकदार बनाता है।

Related posts

इन फलों को छीलकर खाने की गलती न करें, नहीं तो आपको पोषण नहीं मिलेगा

Live Bharat Times

अपने फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए करें ये काम।

Admin

स्वास्थ्य : शरीर के लिए बेहद फायदेमंद, वजन घटाने और बेहतर पाचन के लिए इस ‘किफायती फल’ का सेवन जरूर करना

Live Bharat Times

Leave a Comment