
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि चल रहे विवाद को देखते हुए अगले 3 दिनों के लिए शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षकों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधन से भी शांति बनाए रखने की अपील की है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई।
हिजाब विवाद को लेकर स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. इस बारे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा- स्कूल परिसर और छात्रों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्कूलों में छुट्टी की गई है. मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि ऐसा कुछ भी न करें जिससे स्कूल परिसर और राज्य में शांति भंग हो। चूंकि मामला कोर्ट में लंबित है और हर दिन सुनवाई हो रही है, इसलिए शांतिपूर्ण माहौल बनाना हमारा कर्तव्य है ताकि न्याय मिल सके। कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद के चलते अब स्कूल-कॉलेज 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि चल रहे विवाद को देखते हुए अगले 3 दिनों के लिए शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षकों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधन से भी शांति बनाए रखने की अपील की है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद में दखल देने से इनकार कर दिया है. इस मामले में कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
बेंगलुरु में स्कूल-कॉलेज के बाहर भीड़ जमा होने पर रोक
पुलिस ने बेंगलुरु में स्कूल, कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों के 200 मीटर के दायरे में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है. यह प्रतिबंध अगले दो सप्ताह तक जारी रहेगा। कर्नाटक पुलिस ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हिजाब और भगवा को लेकर लगातार हो रहे विरोध के बीच पुलिस ने यह प्रतिबंध लागू किया है. वहीं, कर्नाटक पुलिस के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रताप रेड्डी ने बताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है. पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिजाब विवाद
वकील और कोंग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने हिजाब विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दलील दी और तत्काल सुनवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि दो महीने बाद परीक्षाएं हैं। लड़कियों को स्कूल आने से रोका जा रहा है. उन पर पत्थर फेंके जा रहे हैं. इस पर चीफ जस्टिस एनवी रमन ने कहा कि हाईकोर्ट की तीन जजों की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है. शायद वह आपको कुछ राहत दे। पहले उन्हें सुनने दो। शीर्ष अदालत ने कहा कि उच्च न्यायालय आज मामले की सुनवाई कर रहा है, वह इस समय क्यों हस्तक्षेप करे? सुप्रीम कोर्ट ने भी याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी देने से इनकार कर दिया।
