Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारतराज्य

तमिलनाडु: बीजेपी कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, पार्टी ने डीएमके सरकार पर लगाया आरोप, कहा- 15 साल पहले भी हुआ था ऐसा ही हमला

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को चेन्नई के नंदनम इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कडुका विनोथ हिस्ट्री-शीटर है।

तमिलनाडु भाजपा कार्यालय।
भाजपा नेता कराटे त्यागराजन ने गुरुवार को राज्य पार्टी कार्यालय पर कथित बम हमले के लिए तमिलनाडु सरकार को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा नेता ने कहा, ‘हमारे कार्यालय पर लगभग 1:30 बजे पेट्रोल बम फेंका गया। ऐसी ही एक घटना 15 साल पहले हुई थी, जिसमें द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने भूमिका निभाई थी। हम इस घटना में तमिलनाडु सरकार की भूमिका की निंदा करते हैं।” त्यागराजन ने कहा, ‘हमने पुलिस को भी सूचित कर दिया है। भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे हमलों से नहीं डरते।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक बुधवार रात करीब एक बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने तमिलनाडु में बीजेपी कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका. पार्टी कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता यहां जमा हो गए। बीजेपी कार्यकर्ता पेट्रोल बम फेंकने वाले के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 1 बजे तमिलनाडु के चेन्नई स्थित बीजेपी कार्यालय पर एक दुपहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वे पुलिस को चकमा देकर फौरन फरार हो गए।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को चेन्नई के नंदनम इलाके से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 38 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कडुका विनोथ हिस्ट्रीशीटर है, जो पैसे लेकर पेट्रोल बम से हमले करने के लिए जाना जाता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नीट बिल को बीजेपी के समर्थन से नाराज होने के कारण पेट्रोल बम फेंके थे।

आरोपितों के खिलाफ कई मामले लंबित

पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि विनोथ के खिलाफ कई मामले लंबित हैं। उसने 2015 में एक सरकारी TASMAC शराब की दुकान पर और 2017 में तेयनमपेट पुलिस स्टेशन में पेट्रोल बम फेंके थे। प्रारंभिक पुलिस जांच से संकेत मिलता है कि विनोथ का कोई धार्मिक या राजनीतिक मकसद नहीं था। जब उसने यह अपराध किया तो वह नशे में था। हालांकि पुलिस ने विनोद के खिलाफ हत्या के प्रयास के चार मामले समेत दस मामले दर्ज किए हैं। वहीं, सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

Related posts

यूपी चुनाव में भाजपा और सपा के 13 प्रत्याशी रहे भाग्यशाली, जीत का अंतर एक हजार से भी कम

Live Bharat Times

घरेलू बाजार में मांग में भारी गिरावट से सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट

Live Bharat Times

यूपी: दलित लड़की के अपहरण के बाद उन्नाव हत्याकांड में इंस्पेक्टर निलंबित, सपा सरकार में मंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह के बेटे पर आरोप

Live Bharat Times

Leave a Comment