Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नस

क्रेयॉन मोटर्स ने लॉन्च किया बेहतरीन फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर स्नो प्लस, दिल्ली समेत कई राज्यों में उपलब्ध

बिजली संचालित दोपहिया वाहन बनाने वाले स्टार्टअप क्रेयॉन मोटर्स ने कम गति वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर स्नो प्लस पेश किया है। दिल्ली में इसकी शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 64,000 रुपये है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि स्नो प्लस स्कूटर को 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ हल्की गतिशीलता आवश्यकताओं के लिए तैयार किया गया है।

इसमें 250 वॉट की मोटर दी गई है। कंपनी के अनुसार, स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर के अलावा सेंट्रल लॉकिंग, मोबाइल के लिए यूएसबी चार्जिंग, सेंट्रल लॉकिंग और एंटी-थेफ्ट एंड नेविगेशन (जीपीएस) जैसे फीचर्स हैं। कंपनी ने कहा कि वह महीने के अंत तक दो नए, तेजी गति वाले मॉडल की घोषणा करेगी। वही स्नो प्लस मॉडल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, बिहार में 100 खुदरा केंद्रों पर उपलब्ध है।

Related posts

भीषण गर्मी से खराब हो रहे आम: इस साल आधी हो सकती है पैदावार, पिछले साल के मुकाबले 42% महंगा हुआ आम

Live Bharat Times

‘फेल हुए तो CEO और COO को बर्खास्त कर देंगे’

Live Bharat Times

फरवरी में तापमान अधिक होने पर देश में बिजली की मांग में नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई

Live Bharat Times

Leave a Comment