Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेक

Lenovo ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला नया फोन, कीमत है 12000 रुपये से कम

Lenovo K14 Plus स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

लेनोवो के14 प्लस में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है।
Lenovo ने भारतीय मोबाइल बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम लेनोवो के14 प्लस है। इस फोन (12000 रुपये से कम फोन) को 12 हजार रुपये से कम में पेश किया गया है। इस मोबाइल को अभी रूस में लॉन्च किया गया है। इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग में मदद करता है। इसके बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।

Lenovo K14 Plus की कीमत की बात करें तो इसे RUB 11490 (करीब 11400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। लेनोवो का यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन बेज और ब्लैक में आया है। आइए जानते हैं इस मोबाइल के स्पेसिफिकेशंस।

लेनोवो K14 प्लस के स्पेसिफिकेशंस

लेनोवो का यह स्मार्टफोन Moto E40 का रीब्रांडेड वर्जन है और दोनों मोबाइल फोन में एक ही चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में Lenovo के इस फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इस IPS पैनल में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। आपको बता दें कि Moto E40 को भारत में पिछले साल अक्टूबर में पेश किया गया है। भारत में इस मोबाइल फोन का मुकाबला Redmi, Realme, Infinix और Samsung जैसे ब्रैंड्स से होगा। मोटोरोला का स्वामित्व लेनोवो के पास है।

लेनोवो K14 प्लस प्रोसेसर
Lenovo K14 Plus में Unisoc T700 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो माली G52 GPU पर काम करता है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसमें एसडी कार्ड भी डाला जा सकता है।

लेनोवो K14 प्लस कैमरा सेटअप
Lenovo K14 Plus के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो f/1.79 अपर्चर के साथ आता है। इसमें अन्य दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हैं, जो मैक्रो और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आते हैं। साथ ही लेनोवो के इस फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो वीडियो कॉलिंग के लिए भी उपयोगी है।

Related posts

भारत में जल्द दस्तक देगा Vivo Y21T, इसमें मिलेगा 50MP कैमरा

Live Bharat Times

आधार कार्ड में नाम अपडेट कराने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं है, आप ‘सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल’ से भी कई सुधार कर सकते हैं; प्रक्रिया जानें

Live Bharat Times

स्ट्रॉबेरी मून: जानिए क्या, कब और कहां देखना है सुपरमून

Live Bharat Times

Leave a Comment