Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

आप भी जान लें झाड़ू से जुड़ी ये जरूरी बातें, घर में बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा; बरसेगा धन

घर में रोजाना में इस्तेमाल आने वाली वस्तुें अक्सर हम आवश्यकता के हिसाब से खरीद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ वस्तुों को यदि दिन के हिसाब से खरीदा जाए, तो ये शुभ फलदायी साबित होती हैं। इन्हीं में एक वस्तु शामिल हैं झाड़ू। घर में साफ-सफाई आदि के लिए इस्तेमाल होने वाली झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप बताया जाता है। इसे खरीदते, इस्तेमाल करते समय कई तरह की बातों का ध्यान रखा जाए, तो जीवनभर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

झाड़ू को लेकर मान्यता है कि झाड़ू को कभी पैर नहीं लगाना चाहिए। इतना ही नहीं, इसे घर के दरवाजे पर नहीं रखना चाहिए। लोगों की नजर से बचा कर झाड़ू को छिपा कर रखना बेहतर रहता है। इतना ही नहीं, झाड़ू के गड़बड़ होने पर उसे फेंकना नहीं चाहिए, बल्कि किसी मंदिर आदि में रख देना चाहिए। कहते हैं झाड़ू किसी भी दिन नहीं खरीदनी चाहिए। इसे खरीदने का निश्चित दिन होता है। आइए जानें झाड़ू से जुड़ी ये कुछ जरूरी बातें।
इस दिन घर से बाहर नहीं निकालें झाड़ू
घर में इस्तेमाल होने वाली झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में पुरानी या गड़बड़ जाड़ू को गुरुवार या शुक्रवार के दिन घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए। ऐसा इसलिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से संबंधित होता है। इस दिन घर से बाहर झाड़ू निकालने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और रुष्ट होकर चली जाती हैं। इसके अलावा, झाड़ू पर पैर रखना या लांघना भी अशुभ बताया जाता है।
इस दिन खरीदें झाड़ू
धार्मिक मान्यता है कि झाड़ू खरीदने के लिए मंगलवार या शनिवार का दिन उत्तम और शुभ माना गया है। इस दिन झाड़ू घर लाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही, घर में संपन्नता का विकास होता है। इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इतना ही नहीं, दिन के साथ-साथ पक्ष का भी ध्यान रखा जाए, तो अच्छा होता है। झाड़ू हमेशा कृष्ण पक्ष में खरीदनी अच्छी होती है।
यहां रखें झाड़ू
शास्त्रों में उल्आर्टिक्ल है कि झाड़ू को कभी भी घर के खुले में नहीं रखना चाहिए। झाड़ू हमेशा ऐसे जगह पर रखें जहां किसी की नजर न जाए। इतना ही नहीं, झाड़ू भूलकर भी बिस्तर के नीचे नहीं रखें। वहीं, सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से परहेज करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं।

Related posts

होलिका दहन में किन लकडिया का करे इस्तेमाल और किनका भूल कर भी न करे उपयोग

Live Bharat Times

महिषासुर का अंत करने वाली हे माँ चंद्रघंटा।नवरात्र के तीसरे दिन की पूजा माँ चंद्रघंटा की होती हे।

Live Bharat Times

बसंत पंचमी 2022: बसंत पंचमी से जुड़ी वो बातें जो हम सभी को पता होनी चाहिए

Live Bharat Times

Leave a Comment