Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
कैरियर / जॉब

दमन में लैम्‍प लाइटिंग एवं ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया

इस अवसर पर प्रशासन के स्‍वास्‍थ्‍य सचिव डॉ.ए. मुथम्‍मा ने अपने स्‍वागत अभिभाषण में मुख्‍य अतिथि, विशिष्‍ट अतिथि एवं सभागार में उपस्थित महानुभावों का स्‍वागत करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल रोजगार का माध्‍यम ही नहीं, बल्कि उससे भी बढ़कर मानवता की सेवा है ।

समारोह में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवा निदेशक डॉ. वी. के. दास ने प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्‍त उपलब्धियों के बारे में विस्‍तार से बताया । उन्‍होंने कहा कि गवर्मेंट नर्सिंग कॉलेज, दमण के 50 ग्रेजुएट विद्यार्थी तथा श्री विनोबा भावे कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सिलवासा के 60 ग्रेजुएट एवं 20 पोस्‍ट–ग्रेजुएट विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं। उन्‍होंने यह भी बताया कि दोनों कॉलेजों के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है। समारोह में दोनों महाविद्यालयों के बीएससी प्रथम वर्ष की नर्सिंग विद्यार्थियों ने दीप जलाकर आधिकारिक रूप से नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया। साथ ही गवर्मेंट नर्सिंग कॉलेज, दमण के बीएससी नर्सिंग के पहले बैच तथा श्री विनोबा भावे कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सिलवासा के 8वें बैच का ग्रेजुएशन समारोह भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2020-21 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटंगल पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, एल.एच.हीरानंदानी अस्पताल, ठाणे और वाइब्रेंट अस्पताल, वापी जैसे संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों को प्‍लेसमेंट आदेश प्रदान किए गए । समारोह के मुख्य अतिथि प्रशासक प्रफुल पटेल जी ने महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए सभी विद्यार्थियों को इस सेवाभावी प्रोफेशन के चयन के लिए बधाई दी ।उन्होंने कहा कि श्री विनोबा भावे कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सिलवासा में नर्सिंग के सीटों की संख्‍या 60 से बढ़ाकर 100 की जाएगी ।उन्होंने यह भी कहा कि सिलवासा के मेडिकल कॉलेज में उच्‍च कोटि‍ की लाइब्रेरी ऐवम स्किल लैबस्‍थापित की जाएगी ।

इस अवसर पर उन्‍होंने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए कहा कि परिचारिकाएं जिस समर्पण और सेवाभाव से अपने फर्ज को अंजाम देती हैं, वास्‍तव में वह काबिले-तारीफ है । इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है । माननीय प्रशासक ने नर्सिंग छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आप जहां भी जाएं, अपने कर्तव्‍य को पूर्ण समर्पण एवं प्रामाणिकता के साथ पूरा करें । समारोह में गुजरात नर्सिंग काउंसिल की रजिस्‍ट्रार डॉ. प्रज्ञा डाभी समारोह की विशिष्ट अतिथि थीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ संघ प्रदेश प्रशासन के सभी वरिष्‍ठ अधिकारी, चुने हुए जनप्रतिनिधि, नगरपालिका एवं जिला पंचायत के अध्‍यक्ष एवं उपाध्‍यक्ष, विद्यार्थियों के माता-पिता तथा मीडियाकर्मी भी उपस्थित थे ।

Related posts

UPSC CSE Prelims 2022: UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल, आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों

Live Bharat Times

तकनीशियन अपरेंटिस के 175 पदों पर निकली वैकेंसी। अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।

Live Bharat Times

हिरेशा वर्माने 2000 महिलाओं को मशरूम की खेती के माध्यम से 30% अधिक कमाने में मदद करने के लिए अपनी आईटी नौकरी छोड़ दी

Live Bharat Times

Leave a Comment