Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

कश्मीर फाइल्स के बीच कांग्रेस ने कश्मीरी पंडित मुद्दे को लेकर रखे फैक्ट, यूजर्स भड़के

 

बॉलिवुड फिल्म कश्मीर फाइल्स रीलीज होने के बाद घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन का मुद्दा फिर से चर्चा में हैं. कांग्रेस ने एक ट्वीट कर कश्मीरी पंडितो से जुड़े फैक्ट्स साझा किए हैं और बीजेपी पर निशाना साधा हैं. जवाब में ट्विटर यूजर्स भड़क उठे और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

केरल कांग्रेस ने रखे कश्मीर को लेकर फैक्ट

केरल कांग्रेस ने कश्मीरी पंडितो को लेकर कई ट्वीट किए. कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वे आतंकवादी थे जिन्होंने कश्मीरी पंडितो को निशाना बनाया. साल 1990 से लेकर 2007 के बीच के 17 सालों में आतंकवादी हमलों में 399 पंडितों की हत्या की गई. इसी समयांतराल में आतंकवादियों ने 15 हजार मुसलमानों की हत्या कर दी. कांग्रेस ने आगे लिखा कि घाटी से कश्मीरी पंडितों का पलायन तत्कालीन राज्यपाल जगमोहन के निर्देश पर हुआ था. जो कि आरएसएस के आदमी थे.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पलायन बीजेपी के समर्थन वाली वीपी सिंह सरकार के समय में शुरू हुआ था. बीजेपी के समर्थन वाली वीपी सिंह सरकार डिसंबर 1989 में सत्ता में आई. कांग्रेस ने दावा किया कि यूपीए सरकार ने जम्मू में कश्मीरी पंडितों के लिए 5242 आवास बनवाए. इसके अलावा पंडितों के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रूपये की सहायता राशि दी, इसमें पंडितों के परिवार के छात्रों को स्कॉलरशिप और किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शामिल थीं.

यूजर्स ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

कांग्रेस के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क उठे. कांग्रेस के ट्वीट पर जवाब देते हुए ट्विटर यूजर्स ने लिखा, आप एसे बर्ताव कर रहे हैं जैसे कश्मीर 1990 के पहले जन्नत था. क्या आप इससे इंकार कर सकते हैं कि गवर्नर जगमोहन साल 1988 की शुरूआत से ही राजीव गांधी की सरकार को कश्मीर में आतंकवादियों के जुटने की चेतावनी दे देने लगे थे.

Related posts

रुपया महत्वपूर्ण रूप से गिरकर 81.89 डॉलर प्रति डॉलर पर

Live Bharat Times

सोनिया-राहुल को ED का नोटिस: नेशनल हेराल्ड मामले में 8 जून को पेश होने को कहा, सुरजेवाला बोले- तानाशाह सरकार डरी हुई है

Live Bharat Times

जनवरी में भारत में कोरोना की चौथी लहर का खतरा: देश के लिए अगले 40 दिन मुश्किल,

Admin

Leave a Comment