Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

IPL से 2 दिन पहले धोनी ने छोड़ी कप्तानी: CSK के लिए 4 खिताब जीत चुके माही की जगह जडेजा ने 14 साल में पहली बार बदला कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे। उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। जडेजा उनकी जगह लेंगे। सीएसके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की है। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। चेन्नई ने माही की कप्तानी में 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। चेन्नई की टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। धोनी 14 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे। यह पहली बार है जब सीएसके के कप्तान बदले हैं।
फ्रेंचाइजी ने जडेजा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया। वहीं इस सीजन के लिए धोनी को 12 करोड़ मिले। पहले भी कयास लगाए जा रहे थे कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोइन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ में रिटेन किया गया।

130 मैचों में जीती टीम
धोनी ने सीएसके के लिए 213 मैचों में कप्तानी की है। टीम ने 130 मैच जीते हैं। इस बीच सुरेश रैना ने 6 मैचों में कप्तानी भी की, जिसमें से टीम ने केवल 2 मैच जीते। इन दोनों के अलावा टीम का कोई कप्तान नहीं रहा है। कप्तानी में इस बड़े फेरबदल का फैसला चेन्नई के प्रबंधन ने टूर्नामेंट शुरू होने से महज दो दिन पहले लिया है. टूर्नामेंट का पहला मैच 26 मार्च से खेला जाएगा। उद्घाटन मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई की टीम इस बार अपना खिताब बचाने और 5वां खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

Related posts

IND Vs AUS / रविचंद्रन अश्विन ने पहले टेस्ट में एलेक्स कैरी को आउट कर अनिल कुंबले के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

Admin

90 मीटर का मार्क क्रॉस करना है मेरा अगला लक्ष्य – नीरज चोपड़ा

Live Bharat Times

भारतीय टीम का आईपीएल के बाद व्यस्त रहेगा शिड्युल, टीम को नहीं मिलेगा आराम

Live Bharat Times

Leave a Comment