Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

रणबीर-आलिया की शादी पक्की, चाचा रॉबिन भट्ट ने कहा- 17 अप्रैल को आरके हाउस में होगी रस्म, 18 को रिसेप्शन

 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तारीख की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। यह कपल 17 अप्रैल को आरके हाउस में सात फेरे लेगा। वहीं शादी के फंक्शन 14 अप्रैल से शुरू होंगे और रिसेप्शन 18 अप्रैल को मुंबई में होगा. दैनिक भास्कर से खास बातचीत में आलिया भट्ट के अंकल, राइटर और एक्टर रॉबिन भट्ट ने इस बात की आधिकारिक मंजूरी दे दी है. दैनिक भास्कर ने भी गुरुवार को सूत्रों के हवाले से बताया था कि शादी इन्हीं तारीखों में होनी है। इसी के चलते महेश भट्ट ने अपनी शूटिंग से ब्रेक भी ले लिया है।

आरके हाउस में ही होगी शादी
रॉबिन ने कहा, शादी में सिर्फ करीबी परिवार और दोस्तों को ही इनवाइट किया गया है. शादी के फंक्शन अलग-अलग सेरेमनी के साथ चार से पांच दिनों तक चलेंगे। दोनों आरके हाउस में सामान्य पंजाबी अंदाज में शादी करेंगे। शादी में कितने लोग आएंगे, इसकी मुझे जानकारी नहीं है, क्योंकि मैं निमंत्रण पत्र नहीं भेजने जा रहा हूं, मैं खुद मेहमान हूं। शादी 17 की रात को होगी। हालांकि, हमें अभी तक किसी ड्रेस कोड का पालन करने के लिए नहीं कहा गया है। जो ड्रेस पर सूट करेगा, वह उसमें शादी में शामिल होगा।

भट्ट साहब ने कहा था- भाई तैयार हो जाओ
इसी महीने होगी शादी, इस पर भी फैसला हाल ही में लिया गया था। रॉबिन ने कहा, ‘हमें भट्ट साहब और सोनी राजदान जी ने अप्रैल के पहले सप्ताह में कहा था कि भाई तैयार हो जाओ, 17 और 18 अप्रैल को शादी में जाने के लिए।’

Related posts

महेश बाबू का थिएटर है अल्लू अर्जुन का रेस्टोरेंट फिल्मों के अलावा साइड बिजनेस से भी पैसा कमाते हैं साउथ के ये कलाकार

Admin

83 फिल्म रिलीज डेट: रणवीर सिंह ने किया रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन आएगी कपिल देव और वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म.

Live Bharat Times

रांची कोर्ट ने ‘गदर’ फिल्म की ‘शकीना’ के खिलाफ जारी किया वारंट, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Live Bharat Times

Leave a Comment