Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
कैरियर / जॉब

राजस्थान में पशुपालन विभाग में निकलीं वैकेंसी: 12वीं पास 17 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, उम्र सीमा 40 साल; 85,500 को मिलेगा वेतन

 

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 1136 पशुधन सहायक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से 155 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए और 981 पद गैर टीएसपी क्षेत्र के लिए हैं। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार 17 अप्रैल तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वेतन

भर्ती परीक्षा में चयनित होने पर उम्मीदवार को वेतन मैट्रिक्स-8 के अनुसार हर महीने 26,300 रुपये से 85,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को वरिष्ठ माध्यमिक (12 वीं कक्षा) भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन और जीव विज्ञान विषयों के साथ 12 वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पशुधन सहायक का 1 या 2 साल का प्रशिक्षण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को हिंदी और किसी एक राजस्थानी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग को 40 वर्ष से अधिक आयु होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

चयन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लिखित परीक्षा साक्षात्कार के आधार पर पशुधन सहायक के 1136 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। इसके लिए 4 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं, लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार का इंटरव्यू के लिए चयन किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 450 रुपये है। ओबीसी और ईबीसी उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में केवल 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

इस तरह आवेदन करें

राजस्थान हाउस कीपर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद आपको रिक्रूटमेंट वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको Apply Online पर क्लिक करना है।
अब आपके सामने SSO Portal open हो जाएगा।
इसके अंदर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालना होगा, अगर आप नहीं हैं तो पंजीकरण पर क्लिक करें।
इसमें आपको रिक्रूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको राजस्थान पशुपालन सहायक भर्ती 2022 पर क्लिक करना है।
अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है।
सभी विवरण भरने के बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

Related posts

CISF ने Constable पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 10वी पास जल्द करें आवेदन।

Live Bharat Times

IIPE ने Sports Coordinator के पदों पर नौकरी पाने का आखरी मौका, देखें डिटेल और करें आवेदन

Live Bharat Times

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन केरल ने Staff Nurses 1749 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जल्द करें अप्लाई।

Live Bharat Times

Leave a Comment