Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनिया

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: यूक्रेन ने काला सागर में रूसी युद्धपोतों को नष्ट किया; रूस ने 398 अमेरिकी सांसदों पर लगाया प्रतिबंध

 

यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले सप्ताह रूसी हमले के बाद हुई तबाही की एक तस्वीर।

यूक्रेन की लड़ाई को 50 दिन बीत चुके हैं। इस बीच यूक्रेन ने काला सागर में रूसी युद्धपोतों को बुरी तरह तबाह कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा- काला सागर की रक्षा करने वाली नेप्च्यून मिसाइलों ने रूसी जहाज को काफी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, रूस ने दावा किया है कि विस्फोट से पहले जहाज के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया था।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर (करीब 6,089 करोड़ रुपये) की सैन्य सहायता को मंजूरी दी है। रूसी हमले से निपटने के लिए दी जा रही इस सहायता में तोपखाने, बख्तरबंद वाहन और हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

वहीं, रूस ने अमेरिकी संसद के 398 सदस्यों को यात्रा प्रतिबंध सूची में रखा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने अमेरिका ने रूसी सांसदों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके जवाब में रूस ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा रूस ने कनाडा की सीनेट के 87 सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

Related posts

जम्मू कश्मीर: घाटी में हिंसा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने की एक घंटे की बैठक, आतंकियों के खात्मे की योजना, भेजी विशेषज्ञ टीम

Live Bharat Times

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने पीएम मोदी को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया, कहा- क्यों नहीं मेरी पार्टी जॉइंट कर लेते ??

Live Bharat Times

बिडेन का पर्यावरण बचाने का बड़ा फैसला: पर्यावरण नीति के अहम हिस्से बहाल, ट्रंप ने विकास का हवाला देकर रोका था

Live Bharat Times

Leave a Comment