Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

फैन ने करिश्मा कपूर से पूछा क्या आप दूसरी शादी करेंगी? एक्ट्रेस के जवाब से लगाए जा रहे हैं कयास

 

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ आस्क मी एनीथिंग सेशन किया था। इस सेशन में उन्होंने अपने पसंदीदा खान-पान, रंग और शादी पर जवाब दिया। जिसके बाद से उनकी दूसरी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

शादी पर दिया जवाब
करिश्मा के ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान फैंस ने उनका पसंदीदा खाना पूछा, जिस पर उन्होंने बिरयानी बताई। उन्होंने अपने पसंदीदा रंग में ब्लैक कलर की हिंट दी। इसी बीच एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वो दोबारा शादी करेंगी? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘डिपेंड्स’। जिसके बाद करिश्मा के इस जवाब के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भविष्य में शादी के बंधन में बंध सकती हैं.

2016 में तलाक
करिश्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में हुई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी है। लेकिन इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और दोनों ने 2014 में तलाक के लिए अर्जी दी। जिसके बाद साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

Related posts

IIFA 2022: विक्की कौशल ने ‘सरदार उधम’ के लिए जबकि कृति सेनन ने ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता

Live Bharat Times

नसीरुद्दीन शाह इस गंभीर बीमारी ओनोमैटोमेनिया से पीड़ित, जानिए लक्षण

Live Bharat Times

आलिया भट्ट की अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म डार्लिंग्स 5 अगस्त को डेब्यू करेगी।

Live Bharat Times

Leave a Comment