Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

टीम इंडिया के मुख्य कोच बन सकते हैं लक्ष्मण: टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे द्रविड़,

मिस्टर वेरी वेरी स्पेशल के नाम से मशहूर वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया जा सकता है. दरअसल टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड जाना है और साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 सीरीज खेलने भारत आ रही है. ऐसे में लक्ष्मण दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ यूथ ब्रिगेड को कोचिंग देंगे।

टीम इंडिया को अगले दो महीने में दो अहम सीरीज खेलनी है। एक इंग्लैंड में टेस्ट के लिए और दूसरा अपने देश में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए। इन दोनों सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमों का ऐलान होना है। इन टीमों के साथ अलग-अलग कोचिंग स्टाफ भी होगा।

इनसाइड स्पोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि हमें बर्मिंघम टेस्ट से पहले 24 जून से लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। राहुल द्रविड़ 15-16 जून को टीम के साथ रवाना होंगे। ऐसे में हम लक्ष्मण को अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ टीम को कोचिंग देने के लिए कहेंगे।

एक हफ्ते में हो सकती है टीम की घोषणा
चयनकर्ता एक हफ्ते में टीम इंडिया का ऐलान कर सकते हैं। टेस्ट टीम में नियमित खिलाड़ियों का चयन होगा, जबकि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को टी20 टीम में मौका मिल सकता है.

सीनियर खिलाड़ियों को मिल सकता है साढ़े तीन हफ्ते का आराम
सीसीबीसीसीआई पहले ही संकेत दे चुका है कि घ. अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शिखर धवन या हार्दिक पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है. सूत्रों ने कहा, ‘सीनियर खिलाड़ियों को कम से कम साढ़े तीन हफ्ते का आराम मिल सकता है। रोहित, कोहली, राहुल, पंत और बुमराह आईपीएल के बाद सीधे इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच खेलने जाएंगे। हम चाहते हैं कि हमारे सभी खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज पर तरोताजा रहें।’

टी20 सीरीज की शुरुआत 9 जून से होगी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज नौ जून से शुरू हो रही है। मैच दिल्ली, कटक, विजाग, राजकोट और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। यह सिलसिला 19 जून तक चलेगा। इसके बाद यूथ ब्रिगेड आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 को दो टी20 मैच खेलेगी। उसके बाद भारतीय टेस्ट टीम पिछले साल के इंग्लैंड दौरे का बचा हुआ टेस्ट मैच 1-5 जुलाई के बीच खेलेगी।

Related posts

सूर्यकुमार यादव का बयान दुनिया में 360 डिग्री खेलने वाला सिर्फ एक ही खिलाड़ी है

Admin

ऑस्ट्रेलिया से वन डे सीरीज जीत पर टीम इंडिया की निगाहे

Live Bharat Times

IPL 2023 / पॉइंट टेबल में KKR की ‘लंबी छलांग’, सीधे तीसरे नंबर पर पहुँचने से RCB को हुआ ‘दोहरा नुकसान’

Live Bharat Times

Leave a Comment