Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

अग्निपथ योजना पर आप नेता मनीष सिसोदिया की मोदी सरकार को नसीहत, सभी विधायक और सांसद के बच्चों के लिए अनिवार्य

अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में बावल थमने का नाम नहीं ले रहा है. ये प्रदर्शन अब कई इलाकों में हिंसक रूप ले चुके हैं। सबसे बुरा हाल बिहार का है. बंद के दौरान कई ट्रकों और बसों सहित सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया गया। दूसरी ओर राजनीतिक दल इस मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार पर हमले कर रहे हैं. एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ विपक्षी दल मोदी सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अग्निपथ योजना को लेकर मोदी सरकार को कड़ी सलाह दी है.

अग्निपथ योजना को लेकर सियासी पारा भी चढ़ा है. छात्र संगठनों के अलावा विपक्षी दल भी कह रहे हैं कि सरकार की यह योजना गलत है. इतना ही नहीं इन पार्टियों की मांग है कि सरकार किसान विरोधी काला कानून की तरह इस योजना को वापस ले.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने इस योजना को लेकर मोदी सरकार को घेर लिया है.

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

हाउसिंग मार्केट में अभूतपूर्व वृद्धि: मार्च तिमाही में घरों की बिक्री में 40% की वृद्धि, लग्जरी घरों की बिक्री 4 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची

Live Bharat Times

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम: कोरोना की रफ्तार रुकी तो बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, टीटीडी आज जारी करेगा 20 हजार एसएसडी टिकट

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश: यूपी के सरकारी स्कूलों में बढ़े 50 लाख बच्चे, सीएम बोले- कोई भी बच्चा पढ़ाई छोड़कर घर नहीं बैठेगा

Live Bharat Times

Leave a Comment