Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेक

Free में मिल सकता है VIP नंबर, ये टेलीकॉम कंपनी दे रही है Free में VIP नंबर, ये है तरीका

हर कोई अलग–अलग टेलीकॉम कंपनियों के SIM यानी मोबाइल नंबर यूज कर रहा है। कई लोग अपने लिए VIP मोबाइल नंबर लेना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए उनको अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ती है, लेकिन, क्या आप जानते है कई टेलीकॉम कंपनियां इसे फ्री में भी बेचती है। इसके अलावा वर्चुअल VIP मोबाइल नंबर को भी ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। कई वेबसाइट्स वर्चुअल VIP मोबाइल नंबर बेचती हैं। हालांकि, इसके लिए वो चार्ज करती हैं।

BSNL के जरिए भी प्रीमियम नंबर को खरीदा जा सकता है। इसके लिए आपको ऑक्शन में भाग लेना होगा। आपको सबसे पहले eauction.bsnl.co.in साइट को अपने ब्राउजर पर ओपन करके इस पर रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद आप फैन्स नंबर की लिस्ट में से किसी नंबर के लिए बोली लगा सकते हैं।

आप फ्री में भी अपने लिए VIP मोबाइल नंबर ले सकते हैं। इसकी सुविधा टेलीकॉम कंपनी Vi देती है। इसके लिए आपको सबसे पहले कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.myvi.in को ओपन करना होगा। इसके बाद आपको टॉप में दिए ऑप्शन में से न्यू कनेक्शन के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।

इसके बाद आपको कई ऑप्शन्स दिखाई देंगे। इसमें आपको फैंसी नंबर के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। फिर आप जरूरत के हिसाब से पोस्टपेड या प्रीपेड नंबर का सेलेक्शन कर सकते हैं। इसके बाद आपको एरिया कोड देना होगा।

इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको अपना एक्टिव मोबाइल नंबर भी देना होगा। इसके बाद आपके घर पर Vi के तरफ से VIP मोबाइल नंबर डिलीवर कर दिया जाएगा। जिसे आप रेगुलर नंबर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

अमेज़ॅन ने रूस में प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग और शिपमेंट को निलंबित कर दिया

Live Bharat Times

भारत में बहुत ही जल्द लॉन्च किया जा सकता है Oneplus का नया मॉडल

Live Bharat Times

दुनिया की सबसे महंगी कार: मर्सिडीज बेंज 300 एसएलआर 1100 करोड़ रुपये में बिकी

Live Bharat Times

Leave a Comment