Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

बिग बॉस फेम शहनाज गिल जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल पंजाब के कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं और अब वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं. सोशल मीडिया पर शहनाज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. फैंस उनके पोस्ट को लेकर दीवाने हैं. शहनाज गिल ‘बिग बॉस 13’ के बाद से घर में पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर हैं. फैंस को शहनाज का मस्ती भरा और चुलबुला अंदाज काफी पसंद आ रहा है. वहीं शहनाज भी जिम्मेदारी से अपने पोस्ट का कंटेंट अपने फैन्स के साथ शेयर करती हैं. क्योंकि शहनाज के यंग फैन्स बड़ी संख्या में उन्हें फॉलो भी करते हैं.

शहनाज सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता और अपने संगीत वीडियो पर अपने प्रशंसकों के प्यार को अस्थायी मानती हैं. उन्होंने कहा, ‘जीवन में हर किसी का समय आता है. मेरा समय अभी चल रहा है, लेकिन यह सब अस्थायी है. अगर मैं कड़ी मेहनत कर अपना सर्वश्रेष्ठ दूं तो शायद यह समय कुछ अधिक समय तक चलेगा. लेकिन यह सब एक दिन दूर हो जाएगा और मैं यह जानती हूं. इसलिए मैं वर्तमान में रहती हूं, अगर मैं भविष्य के बारे में सोचने लगी तो मैं अपना वर्तमान बर्बाद कर दूंगी. मैं इन पलों को जी रही हूं और इनका लुत्फ उठा रही हूं.

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

‘बाहुबली’ फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के बॉडीगार्ड ने किया पत्रकारों पर हमला

Live Bharat Times

फिल्म क्लैश से पहले एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं सलमान खान और जॉन अब्राहम, सिनेमाघरों में होगा धमाल

Live Bharat Times

सम्राट पृथ्वीराज: अक्षय कुमार ने फिल्म में 6 किलो की पोशाक पहनने पर प्रतिक्रिया दी, कहा कि वह एक असली योद्धा थे

Live Bharat Times

Leave a Comment