Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का बजट बढ़ने की वजह से छूटा मेकर्स का पसीना

अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा को लेकर बिजी हैं. उन्होंने हाल ही में टीम के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे थे. वीडियो पर दीपिका पादुकोण और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी कमेंट किया था, इसी बीच ऋतिक रोशन की फिल्म के बजट को लेकर एक खबर सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन ने सुझाव दिया है कि इससे फिल्म का बजट बढ़ गया है. विक्रम वेधा एक्शन, क्राइम और थ्रिलर फिल्म की कहानी विक्रम वेताल पर आधारित है. फिल्म की कहानी एक सख्त पुलिस अधिकारी की है जो एक खतरनाक गैंगस्टर को पकड़ने के लिए निकलता है.

मुंबई में बनेगा यूपी जैसा सेट
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा की शूटिंग में कुछ बदलाव किए हैं और इससे फिल्म के बजट में इजाफा हुआ है. बॉलीवुड में गपशप के अनुसार, विक्रम वेधा के निर्माता उत्तर प्रदेश में फिल्म की शूटिंग करना चाहते थे, लेकिन अभिनेता ने सलाह दी कि फिल्म की शूटिंग मुंबई में की जानी चाहिए. इस सलाह के बाद मेकर्स को मुंबई में यूपी जैसा सेट बनाना पड़ा और मेकर्स का बजट बढ़ गया. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ऋतिक रोशन का रिकॉर्ड तोड़ बजट इतना बढ़ सकता है कि यह फिल्म उनकी सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन जाएगी.

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

 

 

Related posts

कपिल शर्मा की फिल्म Zwigato का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज, जानिए कहानी

Live Bharat Times

पुष्पा टू अपडेट: फिल्म का पहला लुक अगले अप्रैल में आएगा

Live Bharat Times

प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स 2021 की विजेता हरनाज़ संधू

Live Bharat Times

Leave a Comment