Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
कैरियर / जॉब

फरीदाबाद: परीक्षा में अंक का कम या अधिक आना कोई सफलता का पैमाना नही: प्राचार्या कृष्णा श्योराण

फरीदाबाद, 30 जून। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16ए में गुरुवार को 27वें दीक्षांत समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़ की प्राचार्या कृष्णा श्योराण मुख्यातिथि रही। समारोह में सत्र 2017-20 के सभी विषयों की 210 छात्राओं एवं 2018-21 सत्र की 253 छात्राओं को स्नातक की उपाधि से नवाजा गया।
मुख्य अतिथि कृष्णा श्योराण ने कहा कि दीक्षांत समारोह का अर्थ शिक्षा का अंत नहीं है। यह तो शिक्षा की पहली सीढ़ी है। इसलिए मानव जीवन में हर समय शिक्षा का दौर जारी रहता है। हमें हर समय नई चीजें एवं ज्ञान अर्जित करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी परीक्षा में अंक का कम या अधिक आना कोई सफलता का पैमाना नही है। जब तक आप अपने निर्धारित लक्ष्यों का हासिल न कर लें तब तक प्रयास जारी रखें। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्या रीतिका गुप्ता, प्राध्यापिका अर्चना वर्मा, भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डाॅ पारूल राणा, वरिष्ठ प्राध्यापिका सतविंद्र कौर, बलवीर दहिया ने छात्राओं को बधाई दी।

सत्र 2017-20 में बीए की 70, बीकॉम की 63, बीबीए की 40, बीएससी की 16, बीजेएमसी की 13 एवं बीटीटीएम की 8 छात्राओं ने बिना किसी विषय में फेल हुए स्नातक पास की थी। जिन्हें संबंधित विषय की स्नातक उपाधि से नवाजा गया। वहीं सत्र 2018-21 में बीए की 24, बीकॉम की 98, बीबीए की 47, बीएससी की 31, बीजेएमसी की 26 एवं बीटीटीएम की 27 छात्राएं उत्तीर्ण हुई जिन्हें समारोह में स्नातक की उपाधि से नवाजा गया। महाविद्यालय की तीन छात्राओं को सत्र विश्वविद्यालय स्तर पर अकादमिक एवं स्पोर्टस में बेहतर प्रदर्शन के लिए रोल ऑफ ऑनर की उपाधि से सम्मानित किया गया है। जिसमें सत्र 2019-20 के लिए बीजेएमसी की छात्रा सोनिया को विश्वविद्यालय की मैरिट सूची में द्वितीय स्थान हासिल करने के लिए एवं सत्र 2020-21 में बीजेएमसी की ही छात्रा हिमानी कपूर को विश्वविद्यालय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने लिए रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है।

उर्वशी भारद्वाज को विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक एवं अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर कांस्य पदक जीतन के लिए रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। सत्र 2019-20 के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की 6 छात्राओं को विश्वविद्यालय की मैरिट सूची में चौथे से 15वां स्थान हासिल करने के लिए कॉलेज कलर चुना गया। सत्र 2020-21 में कॉलेज, इंटर कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच छात्राओं एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की 6 छात्राओं विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान हासिल करने के लिए कॉलेज कलर से सम्मानित किया गया।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

सीएमएटी परीक्षा 2022: सीएमएटी परीक्षा आवेदन पत्र जारी, जानें कौन कर सकता है आवेदन, देखें विवरण

Live Bharat Times

Orissa Bharti 2022 जिला परियोजना प्रबंधन में निकली भर्तियां। अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।

Live Bharat Times

NIFT Exam Admit Card 2022: निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, nift.ac.in से तुरंत करें डाउनलोड

Live Bharat Times

Leave a Comment