Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

नीरज चोपड़ा ने फिर दिखाया दम, जीता सिल्वर मेडल ।

टोक्यो ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन करने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार कमाल कर दिखाया है. उन्होंने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है.इसी के साथ उन्होंने पिछले 15 दिनों में दूसरी बार अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं, ग्रेनेडियन एंडरसन पीटर्स ने 90.31 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड पर कब्जा जमाया. स्टॉकहोम में खेली गई डायमंड लीग में नीरज ने पहले ही प्रयास में 89.94 मीटर दूर भाला फेंका. इस तरह उन्होंने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 14 जून को ही बनाया था. तब नीरज ने तुर्कु में पावे नुरमी खेलों में 89.30 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर मेडल जीता था. डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन पहला प्रयास – 89.94 दूसरा प्रयास – 84.37 तीसरा प्रयास – 87.46 चौथा प्रयास – 84.77 पांचवां प्रयास – 86.67 छठा प्रयास – 86.84 कुओर्ताने में फिसलकर गिरे, फिर भी खिताब जीता जबकि नीरज चोपड़ा कुओर्ताने खेलों में 86 . 60 मीटर दूर भाला फेंककर टॉप पर रहे थे.
      फिनलैंड में हुए इन दोनों टूर्नामेंटों में मुकाबला कड़ा था. कुओर्ताने में तो बारिश के कारण फिसलन की वजह से तीसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा गिर भी गए थे, लेकिन तुरंत खड़े होकर चोटिल हुए बिना खिताब जीता. ज्यूरिख में अगस्त 2018 में 85 . 73 मीटर थ्रो करके चौथे स्थान पर रहने के बाद चोपड़ा पहली बार डायमंड लीग में खेले. नीरज चोपड़ा का यह 8वां डायमंड लीग टूर्नामेंट रहा. इससे पहले नीरज ने तीन बार डायमंड लीग 2017 में और चार बार 2018 में खेली थी, लेकिन इसमें पदक नहीं जीत पाए थे. दो बार चौथे स्थान पर रहे थे. अगले महीने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खेलेंगे नीरज अगले महीने अमेरिका में होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप से पहले नीरज चोपड़ा के लिए यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट था, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. वर्ल्ड चैम्पियनशिप 15 जुलाई से खेली जाएगी, इससे पहले नीरज चोपड़ा कोई और टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे. ऐसे में यह डायमंड लीग उनके लिए बेहद खास रही.
Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

India VS South Africa 3rd T20: 7 साल बाद टीम इंडिया पर घर में सीरीज हारने का खतरा, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

Live Bharat Times

IND VS NZ: टीम इंडिया पर भारी पड़ा राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे का फैसला, कप्तानी करते तो जरूर जीत जाते विराट!

Live Bharat Times

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 सीरीज पर किया कब्जा

Live Bharat Times

Leave a Comment