Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

बुढ़ापे में हड्डी टूट गई तो जुड़ेगी नहीं- बॉलीवुड एक्टर ने उड़ाया शाहरुख खान का मज़ाक, मिले ऐसे जवाब

एक्टर कमाल आर.खान ने एक बार फिर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से पंगा लिया है। केआरके ने ट्विटर पर शाहरुख खान को बुढ़ा कहा है। केआरके का कहना है कि शाहरुख को अब एक्शन फिल्में नहीं करनी चाहिए। जिसके बाद शाहरुख के फैंस ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। इसके अलावा केआरके ने रणबीर कपूर का भी मजाक उड़ाया है।

केआरके ने ट्विटर पर शाहरुख खान का एक इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें शाहरुख ने कहा कि वो रोमांस करने के लिए बूढ़े हैं लेकिन एक्शन फिल्मों के लिए नहीं। इसपर केआरके ने लिखा,”अरे भाई जान!ऐसा न करो। बुढ़ापे में हड्डी टूट गई तो जुड़नी मुश्किल हो जाएगी।” इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा,”भीख मांगना बुरी बात है, लेकिन लेजेंड के बारे में नेगिटिव बातें लिखकर पैसा कमाना सही तरीका है।

सुप्रिया जयप्रकाश ने लिखा,”कमाल आर. खान दूसरों की उम्र का मजाक बनाना बंद कर दो। तुम खुद भी बूढ़े हो और तुम्हारी बीवी भी बूढ़ी है। एक दिन सबको बूढ़ा होना। मैंने खुद लोगों को तुम्हारी उम्र का मजाक बनाते देखा है। तुम खुद को सबसे बड़ा क्रिटिक कहते हो। तो कृप्या अपना काम गरिमा के साथ करें।”

रणबीर कपूर के बालों का बनाया मजाक: केआरके ने रणबीर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके बालों का मजाक बनाया है। केआरके ने लिखा,”रणबीर भाई ये वाली विग बढ़िया है। ऐसी ही लगाया करो, मस्त लग रहे हो।” केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की है। सोनू नाम के यूजर ने लिखा,”आपसे अच्छा और सस्ता विग कौन ही लगाता है भाई।”अन्य यूजर ने लिखा,”कम से कम आपके वाले से तो लाख गुना बेहतर है।”

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

कान्स फिल्म समारोह की कहानी: हिटलर की मनमानी के खिलाफ शुरुआत

Live Bharat Times

रानू मंडल के बड़े बोल, लता मंगेशकर को कहा ‘लता-फता’,भड़की जनता

Live Bharat Times

सामंथा ने अस्पताल से शेयर की तस्वीरें, चिट्टीबाबू ने कहा था – ‘उनके ग्लैमरस दिन खत्म हो गए’

Live Bharat Times

Leave a Comment