Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

जडेजा की CSK से अनबन – करे पुराने पोस्ट्स डिलीट

भारतीय टीम के स्टार रविन्द्र जडेजा की धोनी और CSK दोनों से अनबन की खबरे आ रही है .. तो क्या CSK से अलग हो जाएंगे रवींद्र जडेजा…? शनिवार को यह सवाल फिर उठा। क्योंकि जडेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से CSK से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं, 33 साल के इस ऑलराउंडर ने CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस बार सोशल मीडिया पर बर्थ-डे भी विश नहीं किया। जडेजा और धोनी अच्छे दोस्त माने जाते रहे हैं।

इंस्टाग्राम से CSK से जुड़ी पोस्ट हटाने के बाद जडेजा सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लग गए। ऐसे में मीडिया में उनके और फ्रेंचाइजी के बीच अनबन की खबरें फिर चलने लगीं। इस बारे में में फ्रेंचाइजी और जडेजा की तरफ से कोई बयान नहीं है। IPL-15 में जडेजा को CSK का कप्तान बनाया गया था। तब महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ी थी। लेकिन, जडेजा अचानक मिली कप्तानी की जिम्मेदारी को ढंग से संभाल नहीं पाए। उनकी कप्तानी में टीम एक के बाद एक मैच हारने लगी। वह 8 में से 6 मैच हार गई थी। ऐसे में जडेजा ने बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी और धोनी दोबारा कप्तान बन गए।

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

इंदौर में भारत का रिकॉर्ड, वनडे में नंबर 1 बनना तय; पिछले 35 साल में न्यूजीलैंड ने भारत में कभी सीरीज नहीं जीती

Admin

हरमनप्रीत की सुपरनोवाज ने तीसरी बार जीता महिला टी20 चैलेंज: रोमांचक फाइनल में दीप्ति शर्मा की वेलोसिटी टीम को 4 रन से हराया

Live Bharat Times

फ्रेंच ओपन उलटफेर: मेंस सिंगल्स के विश्व नंबर 2 मेदवेदेव और पिछले साल के उपविजेता सितसिपास चौथे दौर में हार गए और टूर्नामेंट से बाहर हो गए

Live Bharat Times

Leave a Comment