Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

भोले बाबा को करना है प्रसन्न तो सावन के महीने में जरूर ले आए इन वस्तुओं को घर

सावन का शुभ महीना 14 जुलाई से शुरू हो गया है।  चारो और बम भोले की गूंज है और शिवभक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने का कोई भी तरीका छोड़ नहीं रहे हैं। ऐसे में शास्त्रों में कुछ वस्तुओं का जिक्र है जिन्हें अगर आप सावन में घर ले आएं तो भोलेनाथ की कृपा से भाग्योदय होता है. आइए जानते हैं सावन में कौन सी चीजें खरीदने से शिव जी प्रसन्न होते हैं.

त्रिशूल :त्रिशूल को तीन देव और तीनों लोकों का प्रतीक माना गया है. इसके घर में होने से अपदाओं का डर नहीं रहता. तांबे या चांदी का त्रिशूल घर में रखना शुभ माना गया है. शिव जी का त्रिशूलबुरी शक्तियों से  घर और परिवार की रक्षा करता है.

रुद्राक्ष :रुद्राक्ष स्वंय शिव जी का पर्याय माना गया है. इसे सावन में शुभ मुहूर्त में घर लाने से व्यक्ति के तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं. साथ ही सावन में रुद्राक्ष की माला धारण करने से समस्त बीमारियों का नाश होता है. घर में रुद्राक्ष रखने से सकारात्मकता आती है.

भस्म :कहते है शिव जी की रमाई भस्म को घर में रखने से दरिद्रता कभी नहीं आती. इसे सावन के किसी भी सोमवार के दिन शिव मंदिर से ले आएं और एक चांदी की डिब्बे में रख दें. पूरे महीने उसे शिव पूजा में शामिल करें इसके बाद तिजोरी या धन के साथ पर रखे दें. ऐसा करने से बरकत बनी रहेगी.

डमरू :भोलेनाथ के साथ हमेशा नजर आने वाले डमरू के घर में होने से कभी अमंगल नहीं होता. डमरू की ध्वनि में इतनी शक्ति है जो घर के वातावरण को तनाव मुक्त बना देती है.

गंगाजल :अगर आप सावन के पहले दिन या किसी भी सोमवारको गंगाजल घर लाकर किचन में रख दें. इससेघर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य में कभी कमी नहीं आएगी.

चांदी का कड़ा :सावन का महीने में चांदी का कड़ा खरीदना शुभ माना जाता है. जो जातक चांदी का कड़ा हाथ या पैर में पहनने के इच्छुक हैं वो इसे सावन के शुभ मुहूर्त में धारण करें.

                                                  Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

जिस घर में होती है ये पांच चीजें वहां कभी नहीं होता मां लक्ष्मी का वास

Live Bharat Times

वास्तु शास्त्र में छिपा है मनी प्लांट और दूध के इस उपाय का अद्भुत लाभ

Live Bharat Times

अगर आप अपने घर में खुशहाली लाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह उठकर करें ये काम

Live Bharat Times

Leave a Comment