Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

मिटि स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम ,बिधायक हुए सामिल

कटक जिले के बांकी अनुमंडल अंतर्गत दमपडा प्रखंड में स्थित घसिपुट नियंत्रित बाजार समिति में किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि बिधायक देबी रंजन त्रिपाठी थे,जिन्होंने बताया की कैसे किसानों को कृषि मशीनरी ओर सुबिधायें तक पहुंच प्राप्त हो सकती है,साथ ही साथ उनकी फसल की पैदाबर कैसे बढ़ाई जा सकती है ।कटक जिला परिसद के सदस्य आसीस साहू,बांकी विधानसभा चुनाब क्षेत्र के केंद्रीय जिला परिसद सभ्या रहे मिनती महापात्र,दमपडा मंडल के अध्यक्ष रहे प्रणब पटेल,कुसपांगी पंचायत के सरपंच नरेस बेउरा और पंचायत समिति के उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि पपु बेउरा ने समजाया की मिट्टी की जांच परख की जा सकती है ।इसे जमीन का उर्बर्ता माप लिया जाता है जिसे जमीन में रासायनिक सार का मात्राधिक प्रयोग ना करना पड़े ।इस सुविधा कृषि सूचना केंद्र में उपलब्ध है।किसान मिट्टी के नमूने लेकर किसान केंद्र में जाये और उसे परीक्षा करवा लें ।अगर सही मिट्टी होगा कम सार का इस्तेमाल करके फसल की आय दो गुनी होगा।दमपडा ब्लाक के सहायक कृषि अधिकारी बी पी रोज़लिन, ने अतिथियों के परिचय कराया और स्वागत भाषण दिया।बैठक की अध्यक्षता आत्मा की अध्यक्ष संजय महाराणा ने की । जिल्ला कृषि अधिकारी सुब्रत पीढ़ी ने बिस्तार से बताया की किसान खेती से कैसे लाभ उठा सकता है ।इसी दौरान कृषि रथ का उद्घाटन करते हुए बिधायक ने सुझाब दिया कि रथ 17 पंचायत में परिक्रमा करे और किसानों को जागरूक करे ।पांच स्वयं सहायक समिति को 10 हजार रुपये दे कर बिधायक ने सहायता प्रदान की ।

                                                  Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

स्काईबस प्रोजेक्ट: देश में कब शुरू होगी उड़ने वाली बसें? नितिन गडकरी ने कहा…

Live Bharat Times

भारत में प्रगति और विकास के साथ अद्वितीय अवसंरचना परिदृश्य का निर्माण: पीएम मोदी

Live Bharat Times

भारत में रिकॉर्ड 1,134 नए कोविड मामले, सक्रिय मामलों की संख्या 7,000 के पार, जाने दिल्ली का क्या है हाल

Live Bharat Times

Leave a Comment