Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया हुआ रिलीज, बनारस और काशी में की गई है शूटिंग

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र का पहला गाना ‘केसरिया’ रिलीज हो गया है. रणबीर और आलिया, जिन्होंने हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं उनकी रियल लाइफ के साथ-साथ ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पंसद आ रही है. गाने को देखकर लगता है कि ज्यादातर गाने को बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास शूट किया गया है. आपको बता दें कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है.

केसरिया गाना रिलीज हुआ
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म का पहला गाना आखिरकार रिलीज हो गया है. जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के पहले गाने ‘केसरिया’ की, इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री कमाल की लग रही है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह पहली फिल्म है. जिसमें दोनों रोमांटिक केमिस्ट्री शेयर करते नजर आएंगे. आपको बता दें कि दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत इसी फिल्म से हुई थी और इस फिल्म के बनने के बाद दोनों ने शादी कर ली.

आपको बता दें कि गाना रिलीज होने के बाद केसरिया तेजी से वायरल हो रहा है और इसके दर्शक भी बढ़ रहे हैं. केसरिया गाना 5 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है.

 

 Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

‘बरसात ऐंड भारत’ नाम से deRivaz & Ives करेगा नामी-गिरामी फ़िल्मों की कलाकृतियों की नीलामी

Live Bharat Times

74 साल की हुईं जया बच्चन: 15 साल में बनी एक्ट्रेस, अमिताभ से एक शर्त पर शादी और 17 साल फिल्मों से दूर रहीं, फिर राजनीति में आया कदम

Live Bharat Times

रणबीर-आलिया की शादी पक्की, चाचा रॉबिन भट्ट ने कहा- 17 अप्रैल को आरके हाउस में होगी रस्म, 18 को रिसेप्शन

Live Bharat Times

Leave a Comment