Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनकड़ को घोषित किया अपना उम्मीदवार

दिल्ली – NDA ने जगदीप धनकड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है … एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनने के बाद जितनी सुर्ख़ियां बटोरीं उतनी तो शायद उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में नहीं बटोरी थी. राज्यपाल के तौर पर शपथ लेने के बाद से ही उनका राज्य सरकार और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ विभिन्न मुद्दों पर टकराव का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो हाल में महुआ मोइत्रा के ‘काली विवाद’ तक जारी रहा. यही वजह है कि शनिवार शाम जब उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर उनके नाम का एलान किया गया तो राजनीतिक हलकों में किसी को ज़्यादा हैरत नहीं हुई. तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “इसमें कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है. धनखड़ जिस तरह बीजेपी के नेता के तौर पर काम कर रहे थे, उसे ध्यान में रखते हुए पार्टी के शीर्ष नेता ने उनको इनाम के तौर पर उपराष्ट्रपति का पद देने का फ़ैसला किया है…धनखड़ ने शनिवार शाम को ही पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की थी. उसके बाद से ही उन्हें उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर अटकलें तेज़ हो गई थीं. धनखड़ ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की थी.

 

 Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

Omicron Variant: भारत ने इन देशों को ‘जोखिम’ की श्रेणी में रखा, एयरपोर्ट पर यात्रियों का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

Live Bharat Times

व्यभिचार पर अंकुश लगाने के लिए सशस्त्र बलों के पास अनुशासनात्मक तंत्र होना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

Live Bharat Times

हिजाब रो: ‘स्कूल ड्रेस के रंग का हिजाब पहनने की अनुमति’, कर्नाटक हाईकोर्ट से छात्राओं की मांग, आज होगी सुनवाई

Live Bharat Times

Leave a Comment