Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

कृषि मंत्री ने किया 24×7 पेट क्लिनिक का उद्घाटन राज्य के पशुपालकों को जल्द मिलेगी 24×7 चिकित्सा*

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, मंत्री श्री बादल द्वारा आज हेसाग, हटिया अन्तर्गत नवनिर्मित पशुपालन निदेशालय भवन, ऑडिटॉरीयम, पेट क्लिनिक का 24×7 का उद्घाटन किया गया। उन्होंने पशुपालन की गतिविधियों से पशुपालकों, जनप्रतिनिधियों आदि को अवगत कराने के लिए एक कार्यशाला का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को 24×7 चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्काल जिला पशुपालन कार्यालय, राँची में पेट क्लिनिक की सेवा प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में जल्द ही मॉडल पशु अस्पताल खोला जायेगा, जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं पशुपालकों को मिलेगी और राज्य के सभी जिलों में 24×7 पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी जिलों के जिला परिषद् अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित अन्य योजनाओं के महत्व से अवगत कराया।इस अवसर पर बादल द्वारा कुछ चयनित लाभुकों को कुक्कुट तथा बत्तख की योजनाओं के अन्तर्गत परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। उन्होंने विगत एक वर्षों में अनुकम्पा के माध्यम से नियुक्त कर्मियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के संचालन की तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में बादल द्वारा राज्य के पशुपालकों के लिए पशुपालन से संबंधित विषय जैसे मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूकर पालन की मार्ग-दर्शिका एवं राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड से संबंधित नियम- अधिनियम की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में समेकित कृषि तथा पशुपालन के विकास तथा इसके लाभों पर शरद कुमार झा, काउंसलर, इंग्लैंड के द्वारा प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के उप-निदेशक डॉ एन०के० झा, गव्य विभाग के उप-निदेशक डॉ मनोज कुमार तिवारी, विशेष सचिव प्रदीप हजारी, मत्स्य के निदेशक एच०एन० दूबे, संयुक्त निदेशक (कु०) डॉ मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
 Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

कश्मीर के मेडिकल कॉलेज में लगे पाक जिंदाबाद के नारे, विरोध करने पर एमबीबीएस छात्र को इस तरह मिली जान से मारने की धमकी

Live Bharat Times

राजनाथ सिंह कहते हैं, ‘प्रबंधन स्कूलों में केस स्टडी के रूप में पीएम मोदी के शासन मॉडल को पढ़ाया जाना चाहिए’

Live Bharat Times

सेंट्रल जेल से 2 मोबाइल फोन व नशीला पदार्थ बरामद, केस दर्ज

Admin

Leave a Comment