Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

गठिया से हैं पीड़ित तो इन खाद्य पदार्थों का ना करें सेवन, सेहत पर होगा गहरा प्रभाव

आप अपने ऑफिस में लंबे समय तक बैठने के बाद अपने शरीर में अकड़न का अनुभव करते हैं, सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई महसूस करते हैं और जोड़ों के दर्द से भी गुजर रहें हैं, तो संभावना है कि आप गठिया (Arthritis) से पीड़ित हो सकते हैं। मानव शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम (Exercise) जरूरी है। इसके अलावा हम जो भोजन करते हैं वह हमारी फिटनेस पर भी असर डालता है।

लक्षण:

इस मामले में यह जानना आवश्यक हो जाता है कि हमें किन खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए क्योंकि आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन का आपके स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक गठिया एक व्यापक शब्द है जो 100 से ज्यादा बीमारियों को कवर करता है। उन्होंने कहा कि गठिया की बीमारी में जोड़ों में सूजन, दर्द और जकड़न आती है। यह सूजन बहुत लंबे समय तक रहती है या फिर आती-जाती रहती है।”

 इन खाद्य पदार्थों से रहें दूर

जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोई व्यक्ति गाउट से पीड़ित है, तो ऐसे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए जिनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक हो। वहीं गठिया से पीड़ित लोगों रिफाइंड चीनी, मैदा, रिफाइंड तेल, प्रोसेस्ड मांस, एमएसजी युक्त प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ और मट्ठा प्रोटीन जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से जितना हो सकें बचे।” ये खाद्य पदार्थ शरीर में सूजन पैदा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं और पुरानी सूजन रूमेटोइड गठिया (Rheumatoid arthritis) के प्रमुख लक्षणों में से एक है।

 

 Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

ओमिक्रोन खतरा | यू.पी. चुनाव: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया,रैलियों पर रोक लगाने क लिए

Live Bharat Times

घर में कैसे उगाते हैं धनिया ? जाने धनिया उगाने का सही तरीका

Admin

घर पर ऐसे बनाएंगी फराली आलू टिक्की चाट, बच्चे बाहर की चाट खाना भूल जाएंगे

Live Bharat Times

Leave a Comment