Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

अदनान सामी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट की सारी तस्वीरें

अदनान सामी ने इंस्टाग्राम पर अपने सभी पोस्ट डिलीट कर गुडबाय पोस्ट कर दिया है. अपने वजन घटाने के लिए चर्चा में रहने वाले अदनान सामी ने एक अलविदा पोस्ट को छोड़कर अपने सभी सोशल मीडिया पोस्ट हटा दिए हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट होने के बाद अदनान के फैन्स सदमे में हैं. हालांकि सोशल मीडिया इस बात की भी चर्चा चल रही है कि ‘अलविदा’ उनका अगला म्यूजिक ट्रैक है, जो शानदार होने वाला है.

अदनान ने लिखा- अलविदा
अदनान सामी के इंस्टाग्राम पेज पर सिर्फ एक ही पोस्ट है, जिसमें वीडियो पर ALVIDA लिखा हुआ नजर आ रहा है. जहां कई लोग इसे अदनान के अपकमिंग ट्रैक को प्रमोट करने की रणनीति बता रहे हैं, वहीं कई फैंस इस बात से परेशान हैं कि उन्हें क्या हो गया है.

आपको बता दें कि अदनान ने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट कर दिया है. लेकिन ये सब ट्विटर पर देखने को मिल रहा है. हालांकि, हाल ही में अपने परिवार के साथ मालदीव गए अदनान की स्लिम लुक वाली तस्वीरें वायरल हुई थीं. वह अपने स्लिम लुक के लिए काफी चर्चा में रहे.

 

 Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

रणबीर कपूर से शादी करने से पहले आलिया भट्ट ने कहा था कि वह कई बच्चों की मां बनना चाहती हैं, उन्होंने नामों के बारे में भी सोचा…

Live Bharat Times

OTT मैजिक: दुनिया भर में OTT प्लेटफॉर्म्स की कमाई 10 लाख करोड़ से ज्यादा, इन प्लेटफॉर्म्स ने 3 रेवेन्यू मॉडल से कमाई

Live Bharat Times

रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स ट्रेलर: दीपिका पादुकोण को एक दुर्लभ फूल खोजने के लिए अभिनेता कितनी दूर जाएंगे?

Live Bharat Times

Leave a Comment