Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

नसीरुद्दीन शाह जन्मदिन विशेष : 19 की उम्र में खुद से 15 साल बड़ी लड़की से की शादी

हिंदी सिनेमाजगत के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार नसीरुद्दीन शाह गुरुवार को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह का जन्म आज ही के दिन (20 जुलाई) 1950 में उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में हुआ था। नसीरुद्दीन शाह ने कड़े संघर्ष से अपनी वो पहचान बनाई है कि उनका नाम आज बेहद अदब के साथ लिया जाता है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

इनके पिता आर्मी अफसर थे जबकि मां गृहिणी थीं। नसीर की शुरुआती पढ़ाई सेंट ऐंसेल्‍म स्कूल अजमेर और सेंट जॉजेफ कॉलेज, नैनीताल से हुई। नैनीताल के बाद उन्‍होंने कला में अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वे दिल्ली आ गए और नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। नसीरुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म ‘निशांत’ से की थी। इस फिल्म में उनका रोल बेहद छोटा था लेकिन वह लाइम लाइट में आ गए थे। फिल्मों में आने की उनकी एक वजह ये भी थी कि वो पढ़ाई से बचना चाहते थे। एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि,‘मैं पढ़ाई में बहुत कमजोर था, बात बात पर शिक्षकों से थप्पड़ खाता था उस वक्त मैंने सोचा कि फिल्मों में करियर बनाना चाहिए पढ़ाई से बचने का ये एकमात्र रास्ता है।

नसीरुद्दीन ने मात्र 19 वर्ष की आयु में शादी कर ली थी। उन्होंने एक पाकिस्तानी युवती परवीन से शादी की, जो उस वक्त 34 साल की थीं और उनके साथ अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं। शादी के मात्र 10 महीने बाद ही उनकी पत्नी ने एक बेटी हिबा को जन्म दिया,लेकिन यह शादी ज्‍यादा चल नहीं पाई और परवीन बेटी के साथ भारत छोड़कर चलीं गयीं।

इनकी दूसरी शादी अभिनेत्री रत्ना पाठक से हुई। हांलाकि रत्ना पाठक के साथ शादी के बंधन में बंध जाना आसान नहीं था। नसीरुद्दीन ने मनारा को तलाक नहीं दिया था और वो रत्ना संग लिव इन में रहने लगे थे। मनारा से तलाक के बाद उन्होंने रत्ना पाठक के साथ शादी कर ली थी। नसीर और रत्ना के दो बेटे इमाद और विवान हैं। वहीं नसीर और मनारा की बेटी हीबा भी उनके साथ ही रहती है.

 

 Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

इस दिन दूल्हे बनेंगे गुड्डू भैया, दिल्ली के 110 साल पुराने महल में होगा रिसेप्शन

Live Bharat Times

इस लोकप्रिय फिल्म निर्माता के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए फिर साथ आएंगे शाहरुख खान और सलमान

Live Bharat Times

विख्यात गायक भूपिंदर सिंह का निधन,स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कतों से रहे थे जूझ

Live Bharat Times

Leave a Comment