Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

आईपीएल टीमों के मालिकों ने खरीदी साउथ अफ्रीका लीग की सभी 6 टीम

क्रिकेट साउथ अफ्रीका अगले साल से अपनी नयी टी -20 लीग ला रहा है।  इस लीग की सभी 6 टीमों की नीलामी प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी गयी है।  इस नीलामी में आईपीएल टीमों के मालिकों ने भी हिस्सा लिया और एक रिपोर्ट की मानें तो इस नई लीग की सभी 6 टीमों को भारतीय फ्रेंचाइजियों ने ही खरीद लिया है। इस लीग का पहला सीजन 2023 में खेला जाएगा।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके ने जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए पैरेंट कंपनी चेन्नई सुपर किंग्स स्पोर्ट्स लिमिटेड (CSKSL) के जरिए सबसे ऊंची बोली लगाई थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस (MI) ने केप टाउन फ्रेंचाइजी खरीदी, जबकि सन टीवी ग्रुप सनराइजर्स के मालिक ने पोर्ट एलिजाबेथ फ्रेंचाइजी को अपने नाम किया है।

पिछले साल के अंत में लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए 7090 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि का भुगतान करने वाले आरपी संजीव गोयनका समूह ने डरबन टीम को चुना, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने पार्ल टीम को खरीदा। प्रिटोरिया को जिंदल साउथ वेस्ट स्पोर्ट्स ने लिया है, जिसके प्रमुख पार्थ जिंदल हैं, जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के सह-मालिक हैं।

                                            Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

IPL में सीजन की सबसे तेज गेंद: उमरान मलिक ने फेंकी 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद, IPL में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

IND VS SA : सिर पर लटकी तलवार, फिर सुधरी बल्लेबाज़ी , रहाणे-पुजारा ने लगाया अर्धशतक, अब मनाएगा सीरीज़ जीत का त्योहार!

Live Bharat Times

वुमन प्रीमियर लीग- स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा, क्यां बन सकती है कप्तान

Admin

Leave a Comment